Phagwaraपंजाबः सिविल अस्पताल के बाहर कार सवारों ने की पुलिसकर्मी को कुचलने...

पंजाबः सिविल अस्पताल के बाहर कार सवारों ने की पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल के बाहर कार सवार युवकों द्वारा पुलिस कर्मी को कुचलने की कोशिश की गई। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिसकर्मी ने कार सवार को अस्पताल के बाहर रोका था। इस दौरान कार सवार युवकों ने कार रोकने की बजाय पुलिस पर चढ़ाने की कोशिश की और तेज गति से गाड़ी लेकर फरार हो गए। इस घटना दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। हालांकि पुलिस वालों ने कार वालों को रोकने के लिए बड़ी मशक्कत की इस दौरान पुलिस वाले बाल-बाल बचे। वहीं पुलिस ने बताया कि उक्त नशा तस्कर लंबे अर्से से वांछित थे। पुलिस को किसी ने सूचना दी कि उक्त व्यक्ति नशा तस्कर सिविल अस्पताल के बाहर से गुजर रहे हैं। जब पुलिस ने उनकी गाड़ी स्कॉर्पियो के आगे गाड़ी लगाकर रोक ली तो पुलिस ने उक्त नशा तस्करों को गाड़ी से बाहर निकलने के लिए कहा, लेकिन नशा तस्करों ने बाहर निकलने की बजाय पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की को​शिश की।

इस को​शिश में नशा तस्कर कामयाब रहे और तेजी से गाड़ी भगाकर ले गए। इसके बाद पुलिस ने तस्करों की गाड़ी का पीछा किया, लेकिन जब तक नशा तस्कर भाग चुके थे। इस दौरान पुलिस की ओर से पिस्टल की बैक साइड मारकर नशा तस्कर की स्कॉर्पियो की गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया गया। वहीं इस घटना को लेकर आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया, जोकि सोशल मीडिया पर वायरल है। सुल्तानपुर लोधी के थाना प्रभारी खुशप्रीत सिंह ने नशा तस्कर की बजाय कुछ संदिग्ध व्य​क्तियों की ओर से ऐसा किए जाने की बात कबूली है। हालांकि उन्होंने दबी जुबां में नशा तस्कर होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनको रुकने का इशारा किया था, लेकिन उन्होंने गाड़ी रोकने की बजाय भगा ली। उक्त लोगाें की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की हिरासत में हाेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...