पंजाबः चौंक शेखा में कार सवार लुटेरों ने रेडीमेड दुकान को बनाया निशाना, देखें CCTV

मोगा : पंजाब में क्राइम की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। पंजाब में नशे और चोरी की मामले बढ़ते ही जा रहे है। नशे की पूर्ति के लिए नशेड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। पंजाब में नशा और चोरी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों के होंसले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे है। ऐसा ही मामला मोगा से सामने आया है। चौंक शेखा में कार सवार लुटेरों ने रेडीमेड दुकान को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार 5 लुटेरे स्विफ्ट कार पर आए 10 मिनट में पूरी दुकान को लूटकर फरार हो गए। जानकारी देते हुए दुकानदार ने बताया कि 2 दिन पहले ही दुकान पर नया माल डाला था और मेरा लाख-डेढ़ लाख का नुकसान हो चुका है। उसने बताया कि मेरे घर का गुजारा भी बड़ी मुश्किल से चलता है। इस मामले के बारे में जब ASI कश्मीर से पूछा तो उन्होंने कहा कि हम वहां पर गए थे।

सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिस गाड़ी पर लुटेरे आए थे, उस गाड़ी पर डबल नंबर प्लेट लगी हुई थी और चेहरे पूरी तरह ढके हुए थे। जो नंबर सीसीटीवी में दिख रहा है, वह किसी स्कॉर्पियो गाड़ी का है। पुलिस ने कहा कि जांच की जा रही है, जल्दी ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि एक महीना पहले भी इस मार्केट में चोरी करने की कोशिश की गई थी, कैमरे भी तोड़े गए थे। यह मार्केट थाने के बिल्कुल नजदीक है।

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...