Rupnagarपंजाबः बुजुर्ग मां से बेरहमी से मारपीट का मामला, शिक्षा विभाग ने...

पंजाबः बुजुर्ग मां से बेरहमी से मारपीट का मामला, शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रोपड़ः ज्ञानी जैल सिंह नगर में वकील अंकुर वर्मा द्वारा बुजुर्ग माता आशा देवी (73) को बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आने के बाद वकील और उसकी सरकारी अध्यापिका पत्नी सुधा वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार करके 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इस मामले की हर तरफ निंदा हो रही है। वहीं दूसरी अब शिक्षा विभाग रोपड़ ने सुधा वर्मा पर एक्शन लिया है। शिक्षा विभाग रोपड़ ने सुधा वर्मा को सरकारी नौकरी से निलंबित कर दिया है। 

बता देंकि वकील अंकुर वर्मा द्वारा बुजुर्ग माता आशा देवी को बेरहमी से मारपीट की गई थी, जिसे सीसीटीवी कैमरे से मिले सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।  बेटी मां के कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज हासिल करने में कामयाब रही और उसी ने ही थाने में शिकायत दी । गिरफ्तारी से पहले वकील ने कहा कि वह अपनी मां की सेवा कर रहा था। अंकुर वर्मा अपनी मां पर अत्याचार पिता द्वारा मां के नाम पर बनवाई 15 लाख रुपए की एफडी हड़पने के लिए करता था। पुलिस द्वारा अंकुर वर्मा के लिए रिमांड के दौरान उक्त खुलासा किया था।

पुलिस ने अब यह एफडी कब्जे में ले ली हैं। पुलिस का कहना है कि वकील अकुर वर्मा अपनी रिटायर प्रोफेसर मां आशा रानी का एटीएम भी अपने पास रखता था और उसकी पेंशन भी वही निकलवाता था। कोर्ट के आदेश के चलते घर से 10 लाख और 5 लाख रुपए की 2 एफडी मिली है, जबकि पुलिस मां के नाम दर्ज जायदाद जो वकील ने अपने नाम पर करवाई है की जांच भी कर रही है। वहीं रोपड़ की अदालत ने वकील अंकुर वर्मा और उसकी पत्नी सुधा वर्मा को 10 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वकील अंकुर वर्मा अब अपनी गलती की मांफी मांग रहा है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...