Baddiपंजाबः भाजपा नेता और उसके बेटे सहित 7 के खिलाफ मामला दर्ज,...

पंजाबः भाजपा नेता और उसके बेटे सहित 7 के खिलाफ मामला दर्ज, जाने मामला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः भाजपा नेता जगमोहन शर्मा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता जगमोहन शर्मा और उनके बेटे गौरव शर्मा सहित 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ फोकल पॉइंट थाने में केस दर्ज किया गया है। दरअसल, जगमोहन शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने एक कारोबारी के साथ मारपीट की और कारोबारी पर उन्होंने पिस्तौल तान दी। बताया जा रहा है कि पैसे के लेन-देने के चलते ये विवाद हुआ है। वहीं घटना की जानकारी देते हुए शिवम अग्रवाल ने बताया कि उनकी फोकल पॉइंट C-10 में आत्मा राम मेला राम नाम की फैक्ट्री है। जहां 4 अक्टूबर को वह और उनके पिता प्रमोद कुमार फैक्ट्री के दफ्तर में बैठे थे। करीब 2.35 बजे जगमोहन शर्मा उनके दफ्तर आए थे। इस दौरान जगमोहन शर्मा उसे 57 हजार के चेक संबंधी बातचीत करने लगा। उन्होंने उससे कहा कि फैक्ट्री के वर्कर को भेजा है, चेक देकर पैसे वह कैश निकलवाकर ला रहा है।

आरोप है कि इतनी बात सुनते ही गुस्से में आए जगमोहन ने उनके पिता प्रमोद के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। जब वह उसे रोकने लगे तो आरोपी ने पिस्टल निकालकर उसके पिता पर तान दी। शिवम के मुताबिक उन्होंने जब उसे रोकने की कोशिश की तो अचानक से उसकी पिस्टल से कवर सहित 5 गोलियां नीचे गिर गईं। पीड़ित का कहना है कि जगमोहन के साथ करीब 6 से 7 लोग आए थे, जो उसके पिता प्रमोद को जबरी अपने साथ उठाकर ले जाने लगे। आरोपी खींचकर उसके पिता को दफ्तर के बाहर ले गए।

शिवम के मुताबिक उसने शोर मचाकर फैक्ट्री वर्करों की मदद से अपने पिता को आरोपियों के कब्जे से छु़ड़वा लिया और फैक्ट्री का मुख्य गेट बंद कर दिया। पीड़ित शिवम ने पुलिस को बताया कि अब आरोपी जगमोहन शर्मा का बेटा गौरव शर्मा उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहा है। इस मामले में जांच अधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ IPC धारा 452, 323, 362, 511, 506, 148, 149 और आर्म्स एक्ट 54-59 के तहत मामला दर्ज कर दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...