Punjab : Gun Point पर शराब के ठेके से लूटा कैश, देखें वीडियो

लुधियाना – शराब के ठेकों पर लगातार लूट के मामले सामने आ रहे है। ऐसा ही मामला मुल्लापुर दाखा थाना के अधीन गांव रुड़का का आया है। जानकारी के अनुसार बीती रात करीब साढ़े 8 बजे प्लेटीना बाइक पर दो लुटेरे आए। लुटेरों ने दुनाली के बल पर शराब का ठेका लूट लिया। वारदात के बाद गांव रुड़का में सहम है। ठेके के करिंदे सत्यप्रकाश ने कहा कि मैं ठेके की नगदी गिन रहा था। इसी दौरान प्लेटीना पर सवार होकर दो लुटेरे ठेके के अंदर दाखिल हुए।

उन लोगों ने आंखों पर चश्मा लगाया हुआ था। उन लोगों ने आते ही सिर पर दुनाली लगा कर गोली मारने की धमकी दी। लुटेरों ने कहा कि गल्ले में जितना कैश है निकाल कर दे। सत्यप्रकाश ने कहा कि वह डर गया था। बदमाशों ने उससे बैग मांगा। बैग देने के बाद उसने शोर मचाया इतने में लुटेरे बैग लेकर फरार हो गए।

सत्यप्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि लुटेरों में एक व्यक्ति ने पगड़ी बांधी हुई थी। घटना की सूचना उसने शराब के ठेकेदार को दी। जिसके बाद थाना मुल्लापुर दाखा की पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सत्यप्रकाश के बयान लिखे। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक कर रही है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...