पंजाबः पैसा डबल करने का झांसा दे करोड़ों की ठगी मारने वाला चेयरमैन गिरफ्तार, देखें वीडियो

नंगल/ संदीप शर्माः लोगों को 6 वर्षा 3 महीनों में ही पैसे डब्बल करने का झांसा देकर अपनी ठगी का शिकार बनाने वाले एक शातिर व्यक्ति को नंगल पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां माननीय जज ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए। पुलिस द्वारा आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है कि और कितने और कहां कहां लोगों को उक्त व्यक्ति ने अपनी ठगी का शिकार बनाया है। इस बात की पुष्टि खुद जांच अधिकारी एएसआई बलराम शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए की।

मामले की जानकारी देते शिकायत कर्ता जैमल सिंह, अशोक कुमार, स्नेहलत्ता, कृष्ण चंद, सुरेश कुमार, अयवनी कुमार, विनित कुमार, हन्नी व सुरेश कुमार ने कहा कि सरवोत्म हाईटेक इंफराटेक्स डिवलपमेंट लि. नामक कंपन्नी ने नंगल की महांबीर मार्केट में 2014 में अपना दफतर खोला था। जिसमें कंपन्नी द्वारा 6 वर्ष तीन महीनों में ही पैसे दो गुण करने का वादा किया था और कुछ लोगों के कहने पर उनके साथ कुछ और लोगों ने कमीशन ऐजंट के तौर पर काम करना शुरू कर दिया और लोगों का दो करोड़ 77 लाख 78 हजार 412 रूपए इस कंपन्नी में जमा करवाया लेकिन जब समय पूरा हुआ तो पैसे देने में आनाकानी शुरू कर दी और अपने दफ्तर बंद करने शुरू कर दिए और खुद का ठगा महसूस होने पर 2 मई 2022 में जिला रूपनगर पुलिस के पास शिकायत की गई जिसके उपरांत पुलिस ने कंपन्नी के चेयरमैन मलूक सिंह को गिरफ्तार किया गया।

उधर, जांच अधिकारी एएसआई बलराम शर्मा ने मलूक सिंह को हरियाणा से गिरफ्तार करने की पुष्टि करते हुए कहा धारा 420,406 और 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और अदालत में पेश कर गिरफ्तार मलूक सिंह का दो दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया यहा उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...