चंडीगढ़ः पंजाब के सरकारी स्कूलों को लेकर अहम खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक सरकारी स्कूल का समय 1 अक्तूबर से बदल जाएगा। सर्दी के मौसम को देखते हुए राज्य भर के सभी प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक हो सकता है। जबकि मिडल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.50 तक हो सकता है।
