पंजाबः CIA की टीम ने 91 करोड़ की हेरोइन सहित दो तस्करों को किया काबू

अमृतसरः जिले में सीआईए की टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने एक इनपुट के बाद राजस्थान से दो तस्करों को काबू किया है। इन दोनों तस्करों से पुलिस ने 91 करोड़ रुपए की हेरोइन को जब्त किया है। दोनों तस्कर यह खेप लेकर राजस्थान पहुंच चुके थे। लेकिन टीम ने इनका पीछा किया और इन्हें पकड़ने में सफलता हासिल की। डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी सांझा की कि आरोपी जम्मू-कश्मीर से इस खेप को लेकर आए थे। पंजाब को पार करके आरोपी राजस्थान पहुंचे गए थे। लेकिन इनकी भनक पंजाब पुलिस को ले गई।

सीआईए की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राजस्थान का रुख किया और आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों से पुलिस ने कुल 13 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सीआईए की तरफ से पकड़े गए दोनों तस्करों की पहचान राजस्थान के गंगानगर में श्री विजय नगर निवासी सुखवीर सिंह काला और गांव टिब्बी हनुमानगढ़ निवासी बिंदू उर्फ बिंदर के रूप में हुई है।

दोनों राजस्थान से इस खेप को लेकर आ रहे थे। यह खेप उन्हें कहां से रिसीव हुई, इसकी पूछताछ अब आरोपियों से की जा रही है। आरोपियों ने पुलिस को शुरुआती जांच में अपने दो साथियों के बारे में भी जानकारी दी है। पुलिस का कहना है कि इस खेप को इन्होंने अपने दो साथियों को देना था। सीआईए ने दोनों आरोपियों की जानकारी राजस्थान पुलिस को दे दी है। जल्द ही दोनों आरोपियों को भी पकड़ पंजाब लाया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...