LudhianaPunjab: फिर विवादों में घिरा Civil Hospital, स्ट्रेचर नहीं मिला तो E-रिक्शा...

Punjab: फिर विवादों में घिरा Civil Hospital, स्ट्रेचर नहीं मिला तो E-रिक्शा लेकर घुसा चालक, मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले में अक्सर विवादों में रहने वाला सिविल अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। दरअसल, देर रात करीब 10.15 बजे करंट लगे व्यक्ति को उपचार के लिए राहगीर E-रिक्शा चालक सिविल अस्पताल लेकर आए। इस दौरान मरीज की पत्नी भी उसके साथ थी। आरोप है कि मरीज को इमरजेंसी में दाखिल करवाने के लिए उन्हें स्ट्रेचर नही्ं मिला। जिसके बाद मरीज के परिजनों और  E-रिक्शा चालक कंवलजीत सिंह ने काफी शोर मचाया तो उन्हें अस्पताल स्टाफ के सदस्यों ने कहा कि स्ट्रेचर लेना है तो मोर्चरी से लेकर आए वहां स्ट्रेचर गए है।

किसी तरह लोगों की मदद से मरीज को E-रिक्शा हाथ और लातों से पकड़ कर इमरजेंसी के अंदर लेकर गया। मरीज अजय मेहतों की हालत गंभीर देख उसे डाक्टरों ने पीजीआई रेफर किया। कंवलजीत ने कहा कि स्ट्रेचर ना मिलने से वह अस्पताल में काफी परेशान हुए है। कंवलजीत मुताबिक मरीज को इमरजेंसी से बाहर निकालने के लिए फिर से परिजनों ने स्ट्रेचर की मांग की जब किसी ने स्ट्रेचर नहीं दिया तो उसने मरीज की जान बचाने के लिए E-रिक्शा अस्पताल की इमरजेंसी में घुसाया ताकि मरीज को जल्द लाद कर किसी प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया जा सके।

लेकिन वहां मौजूद पुलिस कर्मी के साथ भी मरीज के परिजनों की बहसहाजी हुई। इसके बाद वह मरीज अजय मेहतो को सीएमसी अस्पताल लेकर गए लेकिन उसने दम तोड़ दिया। जानकारी देते हुए मृतक अजय की पत्नी अजयमति ने कहा कि उसका पति राज मिस्त्री का काम करता है। अभी कुछ दिन पहले ही वह बीहार से लुधियाना आए है। उसके 1 बेटी और दो बेटे है। वह परिवार के साथ बैंक कालोनी में रहती है। मंगलवार रात जब उसका पति कमरे में दाखिल होने लगा तो मीटर बाक्स के पास कोई बिजली की तार को उसका हाथ लग गया। जिस कारण वह झुलस गया। लोगों की मदद से अस्पताल लेकर आए है। अजय के शव को अब पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रखवाया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...