पंजाबः हाल-ए-बेहाल- सिविल अस्पताल, बेड से गिरने से मरीज की मौत के स्टाफ बेखबर

लुधियानाः जिले के सिविल अस्पताल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां बड़ी लापरवाही सामने आई है। हैरानी की बात यह है कि वार्डों में मरीज किस हालत में जिंदा या मरा है किसी स्टाफ को जानकारी तक नहीं। बीते रात अस्पताल की दूसरी मंजिल पर लावारिस मरीजों के लिए बने वार्ड में अज्ञात वाहन की चपेट में आए व्यक्ति को घायल अवस्था में लोगों ने दाखिल करवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ देर बाद वह मरीज बेड से नीचे गिर गया। उसने चिल्लाने की कोशिश भी की, लेकिन किसी नर्स या कर्मचारी ने उसकी आवाज नहीं सुनी। इसके बाद उसने दम तोड़ दिया। करीब 2 घंटा शव नीचे पड़ा रहा। हालांकि इस वार्ड से करीब 4 कदम की दूरी पर नर्सों की रिसेप्शन है।

जब मौके पर मौजूद एक नर्स से पूछा गया कि क्या उन्हें पता नहीं चला कि शव जमीन पर पड़ा है तो उसने कहा कि उसे इसके बारे कोई जानकारी नहीं है। वह अभी 10 मिनट पहले ही आई है। इसकी सूचना पर मीडिया भी अस्पताल में पहुंची। मृतक व्यक्ति की दोनों टांगों पर प्लास्टर चढ़ा हुआ था। साथ ही शव से खून निकल रहा था। इसी तरह कई अन्य मरीजों का शौच आदि वार्ड में फैला हुआ था। वार्ड से बदबू आने के कारण बाकी मरीजों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मौके पर मौजूद नर्स ने अपना नाम नहीं बताया। उसने कहा कि जिस नर्स की दिन के समय ड्यूटी थी उसने उसे नहीं बताया कि लावारिस वार्ड में कोई शव जमीन पर पड़ा है। इस जवाब के बाद नर्स ने कई अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों को फोन किए, ताकि शव को उठवाया जा सके। इस दौरान नर्स ने मौके पर मौजूद एक सफाई कर्मचारी के साथ बहसबाजी की और उस पर आरोप लगाया उसने मीडिया को वार्ड में बुलाया है। करीब 2 घंटे के बाद शव लावारिस वार्ड से उठाकर मॉर्च्युरी में रखवाया गया। फिलहाल पुलिस मृतक व्यक्ति की पहचान में जुटी है। उधर इस मामले में SMO मंदीप कौर संधू से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन नहीं हो पाया।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...