AmritsarPunjab: PRTC BUS चालक और Toll Plaza कर्मियों में हुई झड़प, फटे...

Punjab: PRTC BUS चालक और Toll Plaza कर्मियों में हुई झड़प, फटे कपड़े, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः जंडियाला गुरु में टोल प्लाजा कर्मियों और पीआरटीसी बस चालक में झगड़ा होने का मामला सामने आया है। इस दौरान बस चालक के कपड़े फट गए। मामले की जानकारी देते हुए गुरलाल ने बताया कि वह पक्का मुलाजिम है और वह झगड़ा नहीं करता है। पीड़ित ने कहा कि वह अमृतसर लौट रहा था और उसका 12.40 का समय था। जिसके बाद 2 बजे उसका सुभानपुर का समय था, लेकिन यहां पर भारी जाम लगा हुआ था। इस दौरान पीड़ित ने कहा कि उसने निवेदन के तौर पर गाड़ी साइड पर लगाई थी। पीड़ित ने कहा कि उसने टोल कर्मियों से गाड़ी साइड पर लगाकर कहा कि उसका समय निकल जाना है,ऐसे में वह पर्ची यहां पर काट दें।

पीड़ित ने कहा कि सवारियों से भी पूछा जा सकता हैकि उसने इसके लिए कर्मियों से निवेदन किया था कोई दादागिरी नहीं की थी कि वह धक्के से यहां से निकल जाएगा। जिसके बाद कर्मियों ने मना कर दिया। इस दौरान पीड़ित ने कहा कि उसने कर्मियों से कहा कि दूसरी लाइन जो निकल रही थी वहां से उन्हें जाने दिया जाए। लेकिन कर्मियों ने कहा कि यह रोड़ है, यहां पर वह लाइने नहीं बना सकते, अब अगर जाम लग गया है तो वह वह क्या करें। पीड़ित ने कहा कि उसने भी यही कहा कि जाम लग गया है कि उसके लिए वह उनका सहयोग दें। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान दूसरा कर्मी उनके साथ हाथापाई करने लगा।

इस दौरान उसकी पगड़ी उतर गई। पीड़ित ने कहा कि इस हाथापाई में अब दूसरे पक्ष ने पगड़ी उतरने का आरोप लगा दिया। पीड़ित ने बताया कि 10 से 12 लोग उससे हाथापाई करने लगे। इस दौरान उन्होंने उसके सिर पर कड़े और रॉड से हमला कर दिया। पीड़ित ने कहा कि सवारियों ने बीच-बचाव करके उसे छुड़वाया है। आरोप है कि नहीं तो टोल कर्मियों ने उसे मार देना था। जिसके चलते अब पीड़ित ने बस रास्ते में खड़ी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई और मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित का कहना है कि टोल कर्मियों ने सरकारी काम में बाधा डाली है और उस पर हमला किया है। पीड़ित की मांग है कि आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज करके सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...