Himachalपंजाबः इस मामले को लेकर कोर्ट में पेश हुए सीएम भगवंत मान

पंजाबः इस मामले को लेकर कोर्ट में पेश हुए सीएम भगवंत मान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज जिला अदालत चंडीगढ़ में पेश हुए। इस दौरान उनके साथ अनमोल रतन सिद्धू भी दिखाई दिए। बता दें कि यह मामला 10 जनवरी 2020 का है, तब विपक्षी पार्टी के रुप में आम आदमी पार्टी ने पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री की कोठी का घेराव करना था। इसी दौरान सेक्टर 3 थाना पुलिस ने आप नेताओं को रोकने का प्रयास किया था। आप नेताओं की पुलिस के साथ झड़प हो गई थी। पुलिस ने आप नेताओं पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। इसी सिलसिले में भगवंत मान आज चंडीगढ़ जिला अदालत में पहुंचे थे।

सुबह सवा 10 बजे के लगभग ही भगवंत मान पुलिस सुरक्षा के बीच जिला अदालत आ गए थे। यहां सीजेएम कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आपराधिक मामले में कोर्ट ने आप नेताओं को समन किए थे। भगवंत मान का नाम भी इस केस में है। इसी के चलते वह कोर्ट पहुंचे थे। जनवरी 2020 में पंजाब में बिजली के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।

सैकड़ों की संख्या में आप कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया था। पुलिस ने आप नेताओं समेत कई अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया था। भगवंत मान समेत अन्यों पर पुलिस ने दंगा करने, हमला करने, पुलिस की ड्यूटी में बाधा पहुंचाने और सरकारी आदेशों की उल्लंघना करने जैसी धाराओं में केस दर्ज किया था। जानकारी के मुताबिक 800 के लगभग अज्ञात कार्यकर्ताओं पर भी यह केस दर्ज हुआ था।

जब पुलिस ने यह केस दर्ज किया था तब मान संगरूर से सांसद थे और पंजाब यूनिट के चीफ थे। इस प्रदर्शन से कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हुए थे। आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कोठी का घेराव करना था। आप कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेडिंग को फांदने की कोशिश भी की थी। इन पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...