Himachalपंजाब के सीएम भगवंत मान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले....

पंजाब के सीएम भगवंत मान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले….

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंंडीगढ़। पंजा‍ब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने आज नई दिल्‍ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। भगवंत मान ने कहा कि केंद्रीय गृहमंंत्री से पंजाब में कानून – व्‍यवस्‍था की स्थिति और राष्‍ट्रीय सुरक्षा के मसले पर चर्चा हुई। राज्‍य में अर्द्ध सैनिक बलों की 10 और कंप‍नियां पंजाब भेजी जाएंगी।

केंद्रीय गृ‍हमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब की कानून – व्‍यवस्‍था और  पटियाला में पिछले दिनों हुई घटना को लेकर विस्तार से बात हुई। पार्टी से ऊपर उठकर राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में केंद्र सरकार से सहयोग किया जाएगा। भगवंत मान ने बताया कि पंजाब में अर्द्ध सैनिक बलों की 10 और कंपनियां  भेजी जाएंगी। अर्द्ध सैनिक बलाें की 10 कंपनियां पहले भेजी जा चुकी हैं। 

भगवंत मान ने कहा कि उन्‍होंने केंद्रीय गृहमंत्री के समक्ष भाखड़ा ब्‍यास प्रबंधन बाेर्ड से पंजाब के प्रति‍निधि का कोटा समाप्‍त करने का मुद्दा उठाया। भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड में पंजाब का कोटा दोबारा शुरू किया जाए, इस बारे में बात हुई। बासमती का MSP को लेकर कोई नोटिफिकेशन नहीं जारी हुआ है। इस कारण किसानों को नुकसान न हो, इस संबंध में भी बात हुई। इसके साथ ही किसानों के अन्‍य मुद्दाें को लेकर भी मुलाकात के दौरान चर्चा हुई।  

मुलाकात के दौरान भगवंत मान ने अमित शाह को पंजाब में अमन शांति को भंग करने के लिए बार बार की जा रही कोशिशों से अवगत करवाते हुए अतिरिक्त अर्धसैनिक बलों की कंपनियों की मांग की। इसको केंद्रीय गृह मंत्री ने तुरंत स्वीकार करते हुए दस और कंपनियां अलॉट कर दी।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री को भरोसा दिलाया कि देश की सुरक्षा व अखंडता की रक्षा के लिए पंजाब अहम भूमिका निभाएगा। भगवंत मान ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से बढ़ कर कुछ नहीं। उन्हाेंने पार्टीबाजी से ऊपर उठ कर काम करने की बात कहीं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...