Fazilkaपंजाबः इंटरनेट बंद को लेकर सीएम भगवंत मान का आया बयान

पंजाबः इंटरनेट बंद को लेकर सीएम भगवंत मान का आया बयान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/वरुण: किसान आंदोलन के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पंजाब के तीन जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद करने का मामला गरमाता जा रहा है। इंटरनेट बंद के मुद्दे पर पंजाब और केंद्र एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पंजाब सरकार ने केंद्र को पत्र लिखकर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इस सेवा को तत्काल बहाल करने की भी मांग की। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि केंद्र द्वारा पंजाब के तीन जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद करना पूरी तरह से गलत है।

इस मामले में केंद्र सरकार से आपत्ति दर्ज कराई गई है। इसका संज्ञान खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लिया है। दरअसल, पंजाब के किसानों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 12 फरवरी को फतेहगढ़ साहिब में एकजुट होकर प्रदर्शन किया था। उसी रात शाम 5.30 बजे चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों के साथ उनकी एक घंटे की गई, जोकि बेनतीजा रही।

जिसके बाद किसानों ने 13 फरवरी को दिल्ली जाने का फैसला किया। इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सार्वजनिक आपातकाल और सार्वजनिक सुरक्षा नियम, 2017 का हवाला देते हुए राज्य के तीन जिलों, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और संगरूर के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया था। इसके चलते 13 फरवरी को जब लोगों को दिक्कत हुई तो यह मामला फतेहगढ़ साहिब प्रशासन और सांसद डॉ. अमर सिंह तक पहुंच गया।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...