Himachalपंजाब : सीएम भगवंत मान ने शराब पीने के आरोपों पर विपक्ष...

पंजाब : सीएम भगवंत मान ने शराब पीने के आरोपों पर विपक्ष पर साधा निशाना, दिया ये जवाब

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन लोगों पर हमला किया है जो उनके ऊपर शराब के नशे में रहने का आरोप लगाते हैं। सीएम मान का कहना है कि पिछले 12 सालों से उनके खिलाफ यह आरोप लगाए जा रहे हैं कि वह दिन-रात शराब के नशे में टल्ली रहते हैं। उन्हें कोई बता दे कि जो 12 साल से दिन रात शराब पी रहा है क्या वह आज जिंदा है। अगर वो जिंदा नहीं है तो मेरे कौन सा लोहे का लिवर लगा हुआ है। एक टीवी चैनल से इंटरव्यू में सीएम भगवंत मान ने कहा कि वह सुबह 6 बजे उठते हैं और पहली फाइल मंगवा लेता हूं। उन्होंने सवा साल इतना काम किया जितना 70 सालों में नहीं हुआ है।

पंजाब में 88 फीसदी घरों में बिजली मुफ्त आती है। राज्य में दो महीने बाद बिल आता है, जिसमें 600 यूनिट फ्री हैं। हमारे पास बिजली उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि झारखंड में पंजाब सरकार की कोयला खदान है। ये 2015 से बंद पड़ी हुई थी। इस समय पंजाब के पास 52 दिनों का कोयला पड़ा हुआ है। पहले इतना कभी भी थर्मल प्लांट्स के पास कोयला नहीं रहा है। अगर काम करने की इच्छाशक्ति हो तो कोई भी काम हो जाता है। दरअसल, शराब पीने को लेकर आए दिन भगवंत मान के ऊपर आरोप लगते रहे हैं।

जनवरी 2019 में सीएम भगवंत मान ने एक रैली को संबोधित करते हुए अपनी मां और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में शराब छोड़ने की कसम खाई थी। हालांकि, शराब के नशे में रहने के आरोपों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। क्योंकि बीते साल विपक्षी पार्टियों ने दावा किया था कि जर्मनी में भगवंत मान नशे में धुत थे। जिसके चलते उन्हें उन्हें विमान से उतार दिया गया। वह इतना नशे में थे कि चल भी नहीं सकते थे। विपक्षी नेताओं ने दावा किया था कि उसके कारण उड़ान में देरी हुई. इन आरोपों को आप ने सिरे से इनकार कर दिया था। 

इसके अलावा सीएम भगवंत मान पर संसद में, एक अंतिम संस्कार और गुरुद्वारे में शराब पीने का आरोप लगाया गया था। रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भगवंत मान को केजरीवाल का पायलट बताया और कहा कि जहां पंजाब की कानून-व्यवस्था बिगड़ रही है, वहीं केजरीवाल के पायलट के तौर मान देश का दौरा कर रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...