Fazilkaपंजाबः सीएम मान का मजीठिया को चैलेंज, इस दिन तक मामले का...

पंजाबः सीएम मान का मजीठिया को चैलेंज, इस दिन तक मामले का दें जवाब

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

…नहीं तो सीएम मान खुद मीडिया के सामने आकर करेंगे खुलासा 

चंडीगढ़: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने विभिन्न विभागों में नवनियुक्त उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित करने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि मिशन रोजगार पर कहा कि मुख्यमंत्री मंत्री बैठने वाला नहीं है, लोगों में विचरने वाला है। इस दौरान सीएम मान ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि खजाना खालनी नहीं, नीयत खाली थी। पैंसे बांटने ही नहीं आते थे। सिर्फ अपने रिश्तेदारों को पैसे बांटते थे। अपने चाचा-भतीजे व साले-जीजा के खातों में पैसे जाते थे। इस दौरान सीएम मान ने बिक्रम सिंह मजीठिया पर भी जमकर निशाना साधा। अरब देश के राजा ने द्वारा अरब नस्ल के घोड़े देने के मामले में मजीठिया का घेराव किया है और मजीठिया को  5 दिसंबर तक जबाव देने के लिए चैलेंज किया है।

इस दौरान सीएम मान ने मजीठिया को चैलेंजे देते हुए कहा कि 1957 में भारत में मतदान के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल अरब देशों के दौरे पर गया था। एक अरब देश के राजा ने प्रतिनिधिमंडल को अरब नस्ल के घोड़े दिए। इस दौरान भारत के डिप्टी डिफेंस मनीस्टर ऑफ इंडिया भी साथ थे, जोकि मजीठिया के पूर्वज सुरजीत सिंह मजीठिया थे। कानून के मुताबिक वह घोड़े मेरठ पहुंचने चाहिए थे। क्योंकि मेरठ में भारत की फौज में इस्तेमाल करने के लिए जानवरों की ट्रेनिंग होती है। परन्तु 2 महीने बाद वह अरबी राजे ने दूतावास को फोन किया और पूछा कि घोड़े कैसे हैं। इस पर जब अधिकारी मेरठ गए तो उन्होंने बताया कि घोड़े यहां नहीं आए हैं।

इस पर उस राजा ने तत्कालीन प्रधानमंत्री से नाराजगी जताई तो उन्होंने सुरजीत सिंह मजीठिया से इस्तीफा मांग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी अगर कोई महान व्यक्ति मेरठ जाता है तो लोग कहते हैं कि घोड़ा चोर आ गए। मजीठिया के परिवार ने यह इज्जत बनाई है। सीएम मान ने बिक्रम मजीठिया को जवाब देने को कहा कि वह घोड़े कहां गए इसका जवाब 5 दिसंबर तक दें नहीं तो सीएम मान खुद मीडिया के सामने आकर बताएंगे कि अरबी घोड़े कहां गए। यही नहीं सीएम मान ने ये भी कहा कि बिक्रम मजीठिया के पास कोई उपलब्धि नहीं है, वह सिर्फ और सिर्फ सुखबीर बादल के साले हैं। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...