Himachalपंजाब : 50 लाख रिश्वत मामले में IG  की बढ़ी मुश्किलें ,...

पंजाब : 50 लाख रिश्वत मामले में IG  की बढ़ी मुश्किलें , विजिलेंस को मिले कई अहम सबूत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फरीदकोट : बहुचर्चित दयालदास हत्याकांड में 50 लाख की रिश्वत मांगने और 20 लाख वसूलने के मामले में फरीदकोट के आईजी पीके यादव के खिलाफ विजिलेंस जल्द केस दर्ज करने की तैयारी में है। विजिलेंस जांच में उनके खिलाफ कई पुख्ता सबूत सामने आए हैं। जांच के अनुसार रिश्वत का पूरा खेल आईजी पीके यादव और उनके अधीन अधिकारियों ने मिल कर खेला था। 
विजिलेंस की जांच में मोबाइल कॉल्स की डिटेल में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। जांच टीम को ऑडियो रिकार्डिंग भी मिली है, जिसे जांच में शामिल किया गया है। इस केस में नामजद मलकीत दास सरकारी गवाह बन गया है। उसने अपने बयान कोर्ट में दर्ज करवा दिए हैं, जिससे केस की पूरी कहानी सामने आ गई है। जांच में सामने आया है कि पैसों के मामले में मलकीत दास आईजी पीके यादव के पास गया था। डीएसपी ने एक बार फोन पर उसकी बात आईजी से करवाई थी।

बता दें कि 7 नवंबर, 2019 में मोगा के गांव कोटसुखिया में डेरा प्रमुख बाबा दयालदास की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। मुख्य आरोपी गांव कपूरे (मोगा) के जरनैल दास को जांच में क्लीन चिट मिल गई थी। जरनैल दास को केस में दोबारा नामजद करने के लिए केस की जांच कर रहे फरीदकोट के एसपी गगनेश कुमार की अगुवाई वाली एसआईटी ने शिकायतकर्ता बाबा गगन दास से तत्कालीन आईजी फरीदकोट प्रदीप कुमार यादव के नाम पर 50 लाख की रिश्वत मांगी और 35 लाख में सौदा कर 20 लाख वसूल लिए। 

रिश्वत के बावजूद जब कार्रवाई नहीं हुई, तो शिकायतकर्ता ने पैसे मांगने शुरू कर दिए। पैसे वापस न मिलने पर गगन दास ने डीजीपी पंजाब से शिकायत कर दी। शिकायत पर पड़ताल के बाद एसपी गगनेश कुमार, डीएसपी सुशील कुमार व आईजी दफ्तर में तैनात रहे एसआई खेमचंद पराशर के अलावा दो अन्य लोगों महंत मलकीत दास व जसविंदर सिंह जस्सी ठेकेदार पर केस दर्ज हुआ और जांच विजिलेंस को सौंप दी गई।
अदालत में मलकीत दास ने बताया कि 20 लाख की रिश्वत का लेनदेन उसकी गोशाला में हुआ और पुलिस अधिकारियों ने यह पैसा वसूलने से पहले आईजी की उनसे फोन पर बात भी करवाई थी। जो समय और तारीख मलकीत दास ने बताई, वह विजिलेंस की जांच में सही साबित हुई। मोबाइल लोकेशन और कॉल्स डिटेल की जांच में सही पाई गईं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...