Punjab: किसानों से CM Mann की हुई मीटिंग, Shubhakaran के परिवार को दिया एक करोड़ का चैक, देखें वीडियो

किसानों ने प्रदर्शन किया स्थगित

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री सीएम भगवंत मान ने किसान नेताओं से मीटिंग की है। मीटिंग में सीएम भगवंत मान ने संघर्ष में जान गंवाने वाले शुभकरन के परिवार को एक करोड़ का चैक सौंपा है। वहीं, शुभकरन की बहन को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र दे दिया है। इसके बाद किसानों ने 12 जुलाई को बठिंडा में होने वाले प्रदर्शन को कैंसिल कर दिया है। गौरतलब है कि दिल्ली कूच को लेकर किसानों और सुरक्षाबलों के बीच 21 फरवरी को खनौरी बॉर्डर पर टकराव हुआ। इस बीच शुभकरण सिंह की गोली लगने से जान चली गई, जिसके बाद किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। संसदीय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों का जगह-जगह घेराव करके किसानों ने अपना रोष भी जताया। मुख्यमंत्री ने किसानों से वादा किया कि सरकार शुभकरण सिंह की मौत पर परिवार को उचित मुआवजा देगी। आज भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर की अगुवाई में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुभकरण के पिता और अन्य परिजनों को मुख्यमंत्री आवास एक करोड़ रुपए की राशि का चेक सौंपा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने एक पारिवारिक सदस्य को नियुक्ति पत्र भी सौंपा। इस मौके पर मुख्यमंत्री के स्पेशल चीफ सेक्रेटरी वीके सिंह , डीजीपी गौरव यादव , एडीजीपी इंटेलिजेंस जसकरण सिंह और कई अन्य किसान नेता भी मौजूद थे। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के प्रधान जगजीत सिंह डल्लेवाल ने बताया कि यह बैठक रात को तय हुई थी। उन्होंने बताया कि इस बैठक के बारे में थोड़ी देर में मीडिया से बात की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि चूंकि आज की यह बैठक देर शाम तय हुई थी इसलिए कई किसान नेताओं को भी बताया नहीं जा सका।  

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...