Baddiपंजाबः Kargil Vijay Diwas पर CM मान ने किया बड़ा ऐलान, देखें...

पंजाबः Kargil Vijay Diwas पर CM मान ने किया बड़ा ऐलान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः कारगिल दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान शहीदों के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि आर्मी की यह विशेषता है कि वह बलिदान हुए जवानों के परिवारों को कभी अकेला नहीं छोड़ते। हमेशा उनके साथ रहती है। सैनिक भलाई बोर्ड भी स्थापित है। हमारे पास कई विभाग जो देश की रक्षा करने वाले जवानों के परिवारों के लिए राशि जारी कर सकते हैं। आज के ही दिन ‘टाइगर हिल’ पर तिरंगा फहराया गया था। आज वार मेमोरियल में जो ज्योति प्रज्वलित हो रही है, इसमें तेल नहीं बलिदानियों का रक्त है। पंजाब के मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि जो जवान किसी अन्य दुर्घटनाओं में भी घायल हो जाते है उन्हें 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जंग में 70 से 100% घायल होने वाले जवानों को 20 लाख की जगह अब 40 लाख रुपए सहायता दी जाएगी। इसके अलावा 51 से 75% तक घायल होने सैनिकों को 10 की बजाए 20 लाख रुपए, 25 से 50% तक घायल होने वाले जवानों को पांच की बजाय 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानियों की विधवाओं को छह हजार की बजाय दस हजार की पेंशन हर महीने दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस वक्त हम सो रहे होते हैं हमारी फौज के जवान गंगानगर व जैसलमेर के टीलों पर 50 डिग्री सेल्सियस तापमान पर देश की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं।

हम घरों में सर्दी के मौसम में हीटर लगा लेते हैं, तब कारगिल की पहाड़ियों पर हमारे जवान माईनस 40 डिग्री तापमान पर देश का ध्वज लेकर इस की आन और बान की रक्षा करने के लिए सीना ताने खड़े रहते हैं। देश के लिए कुर्बान होने वाले जवान हमेशा याद किए जाएंगे। सीएम मान ने कहा कि बलिदानी भगत सिंह ने 23 साल की उम्र में फांसी पाई थी, लेकिन आज भी हमारे दिलों में जिंदा है। कारगिल युद्ध के वक्त मैं बतौर कलाकार पटियाला रहता था। पटियाला में कैंट एरिया है। हमने कलाकारों को बुला कर कारगिल के बलिदानियों के लिए शो किया। जितने पैसे जमा हुए आर्मी को दिए गए। यह हमारा कर्तव्य था, एहसान नहीं। आजादी प्राप्त करने के लिए भी हमने कुर्बानियां दी और आज इस आजादी को संभालने के लिए भी तत्पर हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...