Himachalपंजाबः कांग्रेसी सांसद के भाई इस जिले के नए SSP हुए नियुक्त

पंजाबः कांग्रेसी सांसद के भाई इस जिले के नए SSP हुए नियुक्त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुक्तसर साहिबः कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह डिंपा के भाई हरमनबीर सिंह गिल को मुक्तसर का नया एसएसपी तैनात किया गया है। इस नियुक्ति से सत्ता के गलियारों में विवाद व चर्चा शुरू हो गई है कि कैप्टन परिवार के नजदीकी माने जाने वाले अधिकारी को आप सरकार ने पुलिस कप्तान कैसे लगा दिया। हालांकि अधिकारी खुलकर बोलने के लिए तैयार नहीं हैं लेकिन सवाल उठने लगा है कि मौजूदा सरकार की ऐसी क्या मजबूरी थी कि कांग्रेसी सांसद के भाई को एसएसपी तैनात करना पड़ा।

पीपीएस से प्रमोट होकर आईपीएस बनने वाले हरमनबीर सिंह गिल इससे पूर्व 7वीं बटालियन पीएपी में कमांडेंट के पद पर तैनात थे। 31 जनवरी को मुक्तसर के एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन सेवानिवृत्त हो गए थे, जिसके बाद से ये पद खाली था। इसका अतिरिक्त चार्ज एसएसपी फरीदकोट के पास था। 2013 में कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर जब केंद्र में विदेश राज्य मंत्री थीं तब हरमनबीर को डेपुटेशन पर केंद्र में भेजकर रीजनल पासपोर्ट अधिकारी नियुक्त किया गया था। उस समय पंजाब में अकाली दल की सरकार थी।

परिवार की पृष्ठभूमि कांग्रेस की होने के कारण हरमनबीर गिल केंद्र में चले गए थे, जहां पर उस समय डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार थी। 2017 में पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह सीएम बने तो हरमनबीर सिंह गिल की पंजाब पुलिस में वापसी हो गई। उनको नवांशहर का एसएसपी लगाया गया और तत्कालीन इलाका विधायक अंगद सिंह के साथ उनका विवाद शिखर पर रहा। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हरमनबीर गिल फाजिल्का व मोगा के एसएसपी के पद पर भी रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...