Himachalपंजाबः सरकारी बस में महिला और कंडक्टर में हुआ विवाद, देखें वीडियो

पंजाबः सरकारी बस में महिला और कंडक्टर में हुआ विवाद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रुपनगरः पंजाब रोडवेज और पनबस कर्मचारियों के साथ महिलाओं के साथ विवाद होने के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। आए दिन सरकारी बसों में महिलाओं के साथ विवाद की वीडियो सामने आ रही है। वहीं अब रुपनगर से एक और विवाद होने का वीडियो सामने आया है। जहां एक बुजुर्ग महिला ने पैसे देकर पहले टिकट बनवा ली, फिर आधार कार्ड देकर बोली इस पर क्यों नहीं बनाई। महिला बस में कंडक्टर को भला-बुरा कह रही है। इस सारे घटनाक्रम को बस में सवार यात्रियों ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया।

कंडक्टर महिला को बस में कह भी रहा है कि माता आपने ही पहले 20 रुपए देकर टिकट बनवा ली। अब आधार कार्ड देकर बोल रही हो कि जब आधार कार्ड मेरे पास था तो पैसे लेकर टिकट कैसे बनाई। बुजुर्ग महिला के बहस करने पर रोडवेज का कंडक्टर सवारियों को भी गवाह बनाता हुआ नजर आ रहा है। वह बस में सवार अन्य यात्रियों से पूछ रहा है कि पहले 20 रुपए टिकट बनाने के लिए किसने दिए थे? इस पर यात्री बोल रहे हैं कि महिला ने खुद ही टिकट के लिए पैसे दिए थे कंडक्टर ने नहीं मांगे थे। लेकिन महिला मान नहीं रही और लगातार बोलती रहती है। बता दें कि हर रोज पंजाब भर में कहीं न कहीं से रोडवेज के ड्राइवर-कंडक्टरों की मुफ्त की सवारी के साथ बहसबाजी देखने को मिल रही है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...