LudhianaPunjab: वित्तीय संकट से जूझ रहा निगम डिफाल्टर्स पर मेहरबान, 40 करोड़...

Punjab: वित्तीय संकट से जूझ रहा निगम डिफाल्टर्स पर मेहरबान, 40 करोड़ रिकवर करने में असमर्थ

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः वित्तीय संकट से जूझ रहा नगर निगम डिफाल्टर्स पर मेहरबान हो रहा है। निगम मुलाजिमों को समय रहते वेत्तन नहीं मिल रहा। वित्तीय हालातों को सुधारने के लिए निगम अधिकारी असमर्थ लग रहे है। अकेले बिल्डिंग शाखा ही डिफाल्टर्रों से 40 करोड़ रुपयों की रिकवरी करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा। कुछ दिन पहले निगम कमिश्नर ने विकास कार्यों तथा रिकवरी की समीक्षा के लिए अधिकारियों से विशेष बैठक भी की थी। शहर में रिकवरी न होना और अवैध निर्माण धड़ल्ले से होना मुख्य मुद्दा थे।

बिल्डिंग शाखा के अधिकारियों को लगातार रिकवरी के लिए कहा जा रहा है। अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ अभी तक आनलाइन करीब 50 हजार चालान किए जा चुके है। इनमें से करीब 16 हजार चालान ऐसे है जिनकी असैंसमेंट ही नहीं की गई, जबकि 34 हजार चालान ऐसे है जिनकी असैसमेंट की जा चुकी है, उनमे करीब 40 करोड़ रुपए रिकवर किए जाने बाकी है। 34 हजार चालानों में कुछ धारक ऐसे है, जिनकी ओर से पार्ट पेमेंट कर बाद में चुप्पी साध ली गई। कुछ ऐसे धारक भी है जिन्होंने चालान असैसमेंट का नोटिस मिलने के बावजूद कोई पैसा जमा नहीं करवाया।

शहर में हो रहे निर्माण का नक्शा मंजूर करवाने के बाद ही निर्माण शुरू करवाने का कई बार निगम कमिश्नर आवहान कर चुके है। लेकिन लोग अभी भी धड़ल्ले से अवैध निर्माण कर रहे है। पता चला है कि बिल्डिंग शाखा के अधिकारी नक्शा पास करते समय कई तरह के ऐतराज लगा देते है जिस कारण लोग नक्शा पास करवाने में गुरेज करने लगे है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...