पंजाबः राणा गुरजीत सिंह की पत्नी व पूर्व विधायिका के प्लाट पर चला निगम का पीला पंजा

कपूरथलाः सर्कुलर रोड पर विधायक राणा गुरजीत सिंह की पत्नी और एक अन्य द्वारा किए जा रहे निर्माण को नगर निगम की टीम रोकने पहुंची और राणा गुरजीत सिंह की पत्नी के प्लॉट में बनी दीवार को डिच मशीन लगाकर तोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि इनमें से एक जमीन विधायक राणा गुरजीत सिंह की पत्नी पूर्व विधायक राजबंस कौर के नाम पर है और दूसरी वालिया परिवार की एक एनआरआई महिला के नाम पर है।कार्रवाई की पुष्टि निगम टीम के प्रभारी एटीपी रविंदर कुमार ने की है।

हालांकि, वालिया परिवार की एनआरआई महिला की जमीन पर निगम कर्मचारियों की कार्रवाई से पहले ही कच्चा कमरा ही तोड़ दिया गया। निगम टीम पर धमकाने का भी आरोप लगाया है। बता दें कि कपूरथला के सर्कुलर रोड पर विधायक राणा गुरजीत सिंह की पत्नी की जमीन के साथ-साथ वालिया परिवार की एक एनआरआई महिला की जमीन पर चारदीवारी बनाई जा रही थी और जमीन पर कच्चे कमरे बनाए जा रहे थे। इस पर कार्रवाई करने के लिए निगम के एटीपी रवींद्र कुमार की टीम डिच मशीन लेकर देर शाम पहुंची। एटीपी रवींद्र कुमार ने बताया कि कमरा निगम की अनुमति के बिना चार दीवारी और बिना नक्शे के बनाया जा रहा था।

जिस पर निगम आयुक्त अनुपम कालेर के आदेश पर कार्रवाई की गई है। नगर निगम की इस कार्रवाई के विरोध में टीनू वालिया ने कहा कि निगम अधिकारी उन्हें धमका रहे हैं। जबकि चारदीवारी के लिए किसी मंजूरी या नक्शा पास कराने की जरूरत नहीं है। वहीं, निगम अधिकारी जिस कच्चे कमरे को बनाने की बात कह रहे हैं, वह मजदूरों के रहने के लिए अस्थायी बनाया जा रहा है। निगम ने उन्हें कोई नोटिस भी नहीं दिया है। हालांकि, जब निगम की टीम पहुंची तो उन्होंने गारे की चिनाई से बनाए जा रहे कमरे को तोड़ दिया।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...