Ludhianaपंजाबः फोकल पाइंट में संदिग्ध परिस्थितियों में दंपती की मौ'त, दरवाजा तोड़...

पंजाबः फोकल पाइंट में संदिग्ध परिस्थितियों में दंपती की मौ’त, दरवाजा तोड़ निकाले श’व

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः फोकल पाइंट फेस-5 से बड़ी खबर सामने आई है। जहां संदिग्ध परिस्थितियों में दंपती की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दरवाजा तोड़कर दोनों के शव निकाले गए। इस दौरान कमरे से एक बर्तन में जले हुए कोयले मिले हैं। माना जा रहा है कि पति-पत्नी की मौत दम घुटने से हुई है। लोगों के अनुसार व्यक्ति जब फैक्ट्री नहीं गया तो उसके सह कर्मियों ने उसे फोन किया। फोन जब किसी ने उठाया नहीं तो फैक्ट्री कर्मचारी उसके कमरे पहुंचे। कमरे के अंदर से कुंडी लगी थी। पुलिस और मकान मालिक की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ कर दोनों के शवों को देर रात 20 घंटे बाद बाहर निकाला गया। लोग कमरे में दाखिल हुए तो वह दंग रह गए।

पति का शव बैड पर पड़ा था और पत्नी जमीन पर गिरी हुई थी। दोनों के शरीर पर रजाई नहीं थी। मरने वाले व्यक्ति की पहचान कर्ण (40) और कमला (38) के रूप में हुई है। इनकी शादी को करीब 7 साल हुए है। दंपती के कोई भी बच्चा नहीं है। दोनों नेपाल के रहने वाले थे। जानकारी देते हुए मृतक कर्ण के दोस्त प्रेम कुमार ने कहा कि मृतक कर्ण और उसकी पत्नी दोनों अलग-अलग फैक्ट्रियों में काम करते थे। कर्ण उनके साथ किंग्स एक्सपोर्ट में काम करता है। सोमवार उसकी सेहत ठीक नहीं थी। वह घर चला गया। अगले दिन जब वह काम पर नहीं आया तो उन लोगों ने उसे और उसकी पत्नी दोनों को फोन किया। किसी ने फोन नहीं उठाया को वह काफी प्रतीक्षा करने के बाद देर रात उसके कमरे पहुंचे।

प्रेम मुताबिक कर्ण के दरवाजे को काफी खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला। उसने तुरंत बाकी के सह कर्मियों को सूचित किया। मकान मालिक और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस की मौजूदगी में लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा। कमरे में पति-पत्नी दोनों के शव पड़े थे। कमला जमीन पर पड़ी थी। कर्ण बैड पर गिरा हुआ था। उनके कमरे में एक बर्तन पड़ा था जिसमें कोयला जलाया हुआ था। उन्हें शक है कि पति-पत्नी की मौत दम घुटने से हुई है। थाना फोकल पाइंट के अधीन आती ढंडारी पुलिस चौकी के कर्मचारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल रखवा दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...