लुधियाना : बीती रात करीब साढ़े 10 बजे मोती नगर भगत सिंह कालोनी में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। धमाके से पूरा इलाका सहम गया। हादसे में दंपत्ती बुरी तरह से जल गए। झुलसे दंपत्ती की पहचान मोहन और कृति के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार अभी 3 महीने पहले ही उनकी शादी हुई है। करीब 1 सप्ताह गांव से आकर लुधियाना रहने लगे थे। इस ब्लास्ट के बाद वेहड़े के लोगों में अफरा तफरी मच गई। दंपत्ती मूल रूप से बिहार के रहने वाले है। झुलसे पति-पत्नी को लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया।
महिला करीब 90 फीसदी जल चुकी है और उसके पति की बाजू झुलस गई है। घायल पति मोहन ने बताया कि वह अपने कमरे में मौजूद था और उसकी पत्नी खाना बना रही थी, इसी दौरान अचानक से सिलेंडर की पाइप में आग लग गई। आग ने सिलेंडर को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक वह आग को बुझा पाते इतने में सिलेंडर में धमाका हो गया। धमाके से उनके कमरे में आग लग गई। कमरे का सारा सामान जल कर राख हो गया।
पत्नी कृति की हालत बहुत नाजुक है। उसकी पूरा शरीर तरह से जल गया है। चेहरे और छाती को आग ने चपेट में लिया है। मोहन ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार के जिला दरभंगा के गांव कुरसोनदियानी के रहने वाले है। उसकी तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। शादी के बाद वह पहली बार अपनी पत्नी को एक सप्ताह पहले ही गांव से लेकर लुधियाना में लाया था। डाक्टरों ने कृति की हालत नाजुक देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया है।

Punjab News : खाना बनाते समय फटा सिलेंडर, दंपती बुरी तरह झुलसे, देखें वीडियो
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.