Himachalपंजाबः 3 जगह से टूटा इस नदी का बांध, आसपास के लोगों...

पंजाबः 3 जगह से टूटा इस नदी का बांध, आसपास के लोगों की बढ़ी चिंता

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः उत्तर भारत में लगातार हुई बारिश के बाद जीवन अब भी अस्त-व्यस्त है। हालात यह हैं कि पहाड़ों से लेकर मैदान तक नदियां उफान पर हैं और इनके तटवर्ती इलाकों में कहीं बाढ़ आ गई है तो कहीं लोग इसके दहशत के साए में जी रहे हैं। एक तरफ हिमाचल प्रदेश में हालात बहुत बुरे हैं तो वहीं, पंजाब में नदियों के बांध टूट रहे हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक, संगरूर के मूनक इलाके में घग्गर नदी का बांध 3 जगह से टूट गया।  जिसमें मकोरड़ साहिब, फूलड़ और मांडवी गांव शामिल है। देर रात नदी खतरे के निशान से 2 फीट ऊपर बह रही थी। इसके बाद से आसपास के इलाके में तेजी से पानी बढ़ने लगा। दो दिन से दिनरात घग्गर के किनारों पर प्रशासन की टीमें तैनात थीं।

बता दें कि संगरूर के मुनक इलाके में बहने वाली घग्गर नदी खतरे के निशान से 1 फीट नीचे बह गई है। पिछले 24 घंटों में घग्गर नदी का जलस्तर 17 फीट बढ़ा और अभी भी तेजी से बढ़ रहा है, जिससे आसपास के ग्रामीणों और किसानों में तनाव का माहौल है। रात के समय घग्गर के किनारों पर नजर रखने के लिए गांवों में घोषणाएं की जा रही हैं। गौरतलब है कि प्रशासन की ओर से 200 से अधिक पुलिसकर्मी, ट्रैक्टर, जेसीबी, एनडीआरएफ टीम द्वारा मशीनें और सैंडबैग तैयार रखे गए हैं।

उधर, चंडीगढ़ में बाढ़ की स्थिति पर पंजाब के राजस्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा का कहना है कि ‘लगातार बारिश से पंजाब के कई जिलों में काफी नुकसान हुआ है। जान-माल का भारी नुकसान हुआ है, नुकसान का आकलन किया जा रहा है। अचानक आई बाढ़ के कारण राज्य में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। स्थिति से निपटने के लिए सीएम भगवंत मान ने सभी उपायुक्तों को 33.5 करोड़ रुपये का राहत कोष जारी किया है। इसके अलावा, स्वास्थ्य विभाग को 2 करोड़ रुपये का राहत कोष प्रदान किया गया है। उन्होंने केंद्र सरकार से भी मदद की उम्मीद जताई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...