पंजाब : सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या का जायजा लेने पहुंचे DC, देखें वीडियो

कोटकपूरा : शहर के कई क्षेत्र में पिछले कई महीनों से सीवरेज ओवर फ्लो की समस्या चल रही है। जिसके कारण लोगों को सड़कों पर फैले गंदे पानी के कारण परेशानियां झेलनी पड़ रही है। इस मामले में जानकारी के बाद शनिवार बाद दोपहर जिले के डिप्टी कमिशनर विनीत कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को साथ लेकर यहां के गुरू तेग बहादुर नगर का जायजा लिया। जहां पर पिछले करीब 2 साल से ही सीवरेज की समस्या चल रही है। इस मौके पर मोहल्ला निवासियों ने बताया कि जब से उनके क्षेत्र में सीवरेज की नई लाइन डाली गई है, तब से ही समस्या बढ़ी है। यहां पर सीवरेज का पानी सड़क पर फैला रहता है। जिसके कारण लोग नर्क भरी जिदंगी व्यतीत कर रहे है। इस मामले में शिकायत करने पर सीवरेज बोर्ड के कर्मचारी आते है।

लेकिन अस्थायी तौर पर ही हल निकलता है और एक दो दिन बाद वहीं हालात पैदा हो जाते है। उन्होंने डीसी से इस समस्या को जड़ से खत्म करवाने की मांग रखी। इस मामले में डीसी विनीत कुमार ने जायजा लेकर स्वीकार किया कि लोग खासी परेशानी झेल रहे है। जिसके लिए प्रशासन व संबंधित विभाग जिम्मेवार है। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत कार्य करने की हिदायत दी है, ताकि लोगों को राहत दी जा सके। इसके लिए बाहर से मशीनरी भी मंगवाई जाएगी और आने वाले 15 दिनों तक समस्या को स्थायी तौर पर दूर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां पर सीवरेज लाइन के हुए कार्य की भी समीक्षा की जा रही है और उसकी कमी पेशियों को भी दूर करवाया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...