Baddiपंजाबः टीचर दंपति के संदिग्ध परिस्थितियों में शव हुए बरामद, मिला सुसाइड...

पंजाबः टीचर दंपति के संदिग्ध परिस्थितियों में शव हुए बरामद, मिला सुसाइड नोट, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ढाई साल पहले हुई थी शादी

अमृतसरः छेहरटा के करतार नगर इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह घर में टीचर दंपती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान मनीश अरोड़ा और आरती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी ढाई साल पहले हुई थी और वे करतार नगर में रहते थे। महिला के शव पर चोटों के भी निशान हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेने के बाद मामले में जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि रविवार की रात को दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा भी हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी पश्चिमी कमलजीत सिंह और थाना छेहरटा के प्रभारी निशान सिंह मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। मृतक युवक ने एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेवार सास उर्मिला बाला और साली अनु बाला को ठहराया। इतना ही नहीं मृतक ने अलमारी पर भी लिखा कि उसकी मौत की जिम्मेवार अनु बाला है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आरोपी मां-बेटियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों की दूसरी शादी हुई थी। मृतक महिला सरकारी स्कूल कसेल में टीचर थी। मृतक के भाई सौरभ निवासी खंडवाला ने बताया कि उसके भाई और भाभी की करीब दो साल पहले ही शादी हुई है। उनके भाई की भी दूसरी शादी थी और भाभी ने भी दूसरी शादी की थी। उनके भाई के पहली शादी से एक 12 साल की बेटी है, जोकि अपनी दादी के पास रहती है। उक्त दोनों ही करतार नगर में पिछले एक साल से रह रहे है। दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा रहता था। बीती रात भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। मृतक की बहन अनु बाला ने बताया कि रविवार की दोपहर को उसकी बहन आरती उसके घर होकर आई थी।

शाम को ही वह वापिस आई थी। उसने उसे बताया था कि उसका पति उसके साथ फिर झगड़ा कर रहा है। उसने उसे समझा बुझाकर उसे घर भेज दिया। रात को करीब सात आठ बजे उसने उसे फोन भी किया, लेकिन उसकी बहन ने फोन ही नहीं उठाया। रात को 12 बजे तक वह उसे फोन करती रही, लेकिन उसने फोन ही नहीं उठाया। सोमवार को जब वह घर पर पहुंची तो दरवाजा खटखटाया, लेकिन उन्होंने दरवाजा भी नहीं खोला। उसने आस-पास के लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस के आने के बाद पड़ोस के लोग ऊपर छत से अंदर गए और देखा तो अंदर दोनों के शव पड़े हुए थे। उसकी बहन के शरीर पर चोटो के निशान मिले है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...