Punjab: गंदे नाले में बहता मिला व्यक्ति का शव, JCB की मदद से बाहर निकाला, देखें वीडियो

लुधियानाः उपकार नगर नाला पुली पर अज्ञात व्यक्ति का शव बहता मिला। जिसके बाद राहगीर ने शव को देख तुरंत शोर मचाया। लोगों ने शव को बाहर निकालने की काफी कोशिश की, लेकिन शव नाले के बीच में होने के कारण बाहर निकालने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जिसके बाद इलाका निवासियों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। चौकी जगतपुरी की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर पहुंचे ASI सुखविंदर सिंह ने कर्मचारियों और JCB की मदद से शव को बाहर निकाला। शव की हालत देखकर लगता है कि उसकी मौत को अभी ज्यादा दिन नहीं हुए। मृतक का चेहरा बुरी तरह से फूल चुका था। जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में मृतक की पहचान करवाने में जुटी है। शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। ASI सुखविंदर सिंह मुताबिक शव की पहचान करवाने की कोशिश जारी है। आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरें चैक करवाए जा रहे है। कंट्रोल पर भी मैसेज भेज दिया है ताकि मृतक के परिजनों का पता चल सके।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...