Ludhianaपंजाब: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से टुकड़ों में बिखरा...

पंजाब: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से टुकड़ों में बिखरा श+व

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः साहनेवाल एयरपोर्ट के सामने भीषण रेल हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां देर रात वंदे भारत ट्रेन की चपेट में सिख व्यक्ति आ गया। हादसा इतना भीषण था कि करीब आधा किलोमीटर तक मृतक के शरीर के टुकड़े फैल गए। लोको पायलट ने तुरंत रेलवे स्टेशन पर घटना की जानकारी दी। लुधियाना GRP ने साहनेवाल GRP को सूचित किया। घटना स्थल पर तुरंत जांच अधिकारी मनप्रीत सिंह पहुंचे। फिलहाल शव को 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पहचान के लिए रखवा दिया है।

जानकारी देते हुए जांच अधिकारी मनप्रीत सिंह ने कहा कि उन्हें सूचना मिली कि एयरपोर्ट के बिल्कुल सामने रेलवे ट्रैक पर व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचे तो पता चला कि वंदे भारत ट्रेन की चपेट में व्यक्ति आया है। आस-पास के लोगों को एकत्र किया। मृतक की पहचान करवाने के लिए कड़ी मशक्कत की, लेकिन आस-पास के किसी गांव में उसके बारे कुछ पता नहीं चला। हादसा इतना खतरनाक था कि करीब आधा किलोमीटर तक मरने वाले व्यक्ति के शरीर के अंग बिखर गए। मृतक व्यक्ति के सिर का कहीं कुछ पता नहीं चला। देर रात पुलिस मुलाजिमों ने रेलवे ट्रैक से मृतक व्यक्ति के शरीर के अंग इक्ट्‌ठे करके एक चादर में पोटली बांध जमा करवा दिए।

मरने वाला किसी अच्छे मध्यम वर्ग परिवार से संबंधी लग रहा है। उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। सिर न मिलन के कारण उसकी पहचान होनी बहुत मुश्किल है। पुलिस कर्मचारियों ने करीब 1 घंटे तक रेलवे ट्रैक पर सिर ढूंढने के लिए सर्च भी की। मृतक के परिजनों का पता चलने के बाद पोस्टमॉर्टम करवा शरीर के अंगों को परिवार के सुपुर्द कर दिया जाएगा। फिलहाल अभी पुलिस IPC 174 की कार्रवाई कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...