Punjab : डीलर एसोसिएशन का ऐलान, इस दिन बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, देखें वीडियो

लुधियाना : केंद्र सरकार के खिलाफ एक बार फिर से पेट्रोलियम एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, पिछले करीब 8 वर्षों से पेट्रोलियम कारोबारी की मार्जिन मनी नहीं बढ़ाए जाने के विरोध में लुधियाना पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने प्रत्येक रविवार को साप्ताहिक छुट्टी पर जाने का बड़ा ऐलान किया है। डीलर एसोसिएशन द्वारा की गई एक बैठक के दौरान पक्के तौर पर हड़ताल पर जाने पर भी विचार किया गया। लुधियाना पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सचदेवा और प्रधान रणजीत सिंह गांधी केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ गरजते हुए कहा कि सरकार द्वारा पेट्रोलियम कारोबारी के साथ सौतेली मां जैसा व्यवहार किया जा रहा है, जिसमें पिछले करीब 8 वर्षों से पेट्रोलियम कारोबारी को तेल और डीजल की बिक्री पर मिलने वाली मार्जिन मनी मैं किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई है।

जबकि इन 8 वर्षों के दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगभग 2 गुना तक बढ़ चुकी है जिसके कारण पेट्रोलियम कारोबारियो की लागत डबल होने के साथ ही खर्च भी कई गुना तक बढ़ चुके हैं। उन्होंने कहा इस मामले को लेकर पेट्रोलियम कारोबारी द्वारा अनेकों बार केंद्र सरकार के साथ बैठक करने सहित धरने प्रदर्शन और हड़ताल पर जाने जैसे बड़े ऐलान किए गए, बावजूद इसके केंद्र सरकार के कानों पर जून तक नहीं रेंग रही। अब मजबूरन पेट्रोलियम कारोबारियो द्वारा प्रत्येक रविवार को पेट्रोल पंप बंद रखने का फैसला लिया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर डीलर भाईचारे द्वारा पक्के तौर पेट्रोल पंप पर बंद कर हड़ताल की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...