Mogaपंजाब: नवजोत सिद्धू और राजा वड़िंग को लेकर नेताओं में बढ़ी रार!...

पंजाब: नवजोत सिद्धू और राजा वड़िंग को लेकर नेताओं में बढ़ी रार! प्रधान को दी चुनौती

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः पंजाब कांग्रेस में रार बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। हाल ही में मोगा में पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू रैली में पहुंचे। इस मामले को लेकर मालविका सूद ने हाईकमान को उसे नजर अंदाज करने को लेकर शिकायत की थी। जिसके बाद सिद्धू की 21 जनवरी को मोगा में हुई रैली से नाराज प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने तीन नेताओं- महेशइंद्र सिंह, उनके बेटे धर्मपाल और पूर्व मंत्री दर्शन सिंह बराड़ को जारी कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इस मामले के बाद पार्टी में माहौल गरमा गया है।

मोगा में जहां सिद्धू की रैली की मेजबानी महेशइंद्र की ओर से की गई थी, वहीं अब नोटिस से नाराज दर्शन सिंह बराड़ ने अपने हलके बाघापुराना में सिद्धू की रैली कराने का एलान कर दिया है। इस मामले को लेकर महेशइंद्र ने कहा कि वह बुधवार यानी आज पार्टी प्रधान को नोटिस का जवाब दे देंगे। हालांकि उन्होंने नोटिस पर एतराज जताते हुए आरोप लगाया कि रैली नवजोत सिद्धू की थी और सिर्फ नोटिस सिर्फ उन्हें ही भेजा गया है, जबकि रैली में मौजूद अन्य किसी नेता को नोटिस नहीं भेजा गया।

गौरतलब है कि नवजोत सिद्धू ने जब अपनी मोगा रैली की घोषणा की थी, उस समय पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव चंडीगढ़ में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे हुए थे। यादव के तीन दिवसीय दौरे के दौरान सिद्धू अंतिम दिन उन्हें मिलने चंडीगढ़ पहुंचे थे, जबकि यादव ने पहले ही दिन प्रदेश के सभी सीनियर नेताओं के साथ बैठक में सिद्धू को बुलाया था। उस समय राजा वड़िंग ने सिद्धू की रैली पर एतराज जताते हुए, सिद्धू और उनका साथ दे रहे नेताओं पर कार्रवाई के संकेत दिए थे।

इस बीच, दर्शन सिंह बराड़ ने नोटिस पर नाराजगी जाहिर करते हुए सिद्धू की नई रैली का एलान कर दिया है। इस तरह बराड़ ने राजा वड़िंग को कार्रवाई करने की खुली चुनौती दे दी है। हालांकि राजा वड़िंग ने भी इस मामले को प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है। उन्होंने साफ तौर पर कह दिया है कि जो भी गलती कर रहा है, उसे पार्टी से निकाल बाहर करेंगे। इसके लिए नोटिस देने की भी जरूरत नहीं है। उनका कहना है कि कांग्रेस में पार्टी से बड़ा कोई नहीं है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...