Baddiपंजाबः पतंगबाजी को लेकर 2 गुटों में हुआ विवाद, चली गोलियां, एक...

पंजाबः पतंगबाजी को लेकर 2 गुटों में हुआ विवाद, चली गोलियां, एक की मौ+त, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः आजाद नगर के नजदीक तूत साहिब गेट से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पंतगबाजी के दौरान दो गुटोंम में विवाद हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पतंगबाजी और उसके बाद कमेंट करने को लेकर दो गुटों में विवाद हुआ। दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ा कि दो गुट एक दूसरे को देखने के लिए आजाद नगर के नजदीक तूत साहिब गेट पर इकट्‌ठे हो गए। इसी दौरान गोलियां चली और एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। दरअसल, बीते दिन आजाद नगर में लोग अपनी छतों पर पतंगबाजी कर रहे थे। पतंग का पेंच फंसा तो एक ने दूसरे की पतंग काट दी। कमेंटिंग इतनी बढ़ गई कि दोनों गुटों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। छतों से शुरू हुई बहस रात 8 बजे सड़क पर शुरू हो गई।

एक गुट युवक और तेजधार हथियार लेकर आजाद नगर पहुंच गया। बहस हुई और तलवारें भी चलीं। इसी बीच एक युवक ने पिस्टल निकाल ली। फायरिंग की तो हरमनजीत सिंह की पीठ पर लगी। हरमनजीत सिंह को उसी समय सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां शुरुआती इलाज के बाद परिवार हरतेज अस्पताल ले गया। अस्पताल में इलाज के दौरान हरमनजीत की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए है। थाना बी डिवीजन के एसएचओ ने जानकारी दी कि हरमनजीत सिंह की अस्पताल में मौत हो गई है। आरोपियों के खिलाफ 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की सीसीटीवी सामने आई है। उन्हें आइडेंटिफाई कर लिया गया है। पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...