Baddiपंजाबः पार्किंग में 10 रुपए की पर्ची को लेकर हुआ विवाद, कारिंदों...

पंजाबः पार्किंग में 10 रुपए की पर्ची को लेकर हुआ विवाद, कारिंदों ने युवकों को पीटा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः शहर में AC मार्केट के बाहर पार्किंग को लेकर ठेकेदार और कुछ लोगों में विवाद हो गया है। बताया जा रहा है कि पार्किंग में 10 की पर्ची के लिए 30 रुपए मांगने को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि पार्किंग के कारिंदों ने युवक की पिटाई कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, ठेकेदार के कारिंदों पर 2 जगहों पर मारपीट करने के आरोप लगे हैं। घायल तोसिव राजा ने पुलिस को बताया कि वह AC मार्केट में लेडीज सूट की पैकिंग का काम करता है और उसके साथ दोमोरिया पुल के रहने वाले दिसान और अनवर भी काम करते हैं। 2 दिन पहले वह काम करने के लिए आए थे। जैसे ही वह अपनी एक्टिवा पार्किंग में खड़ी करने लगे तो ठेकेदार के कारिंदे ने उनसे 10 रुपए की पर्ची के 30 रुपए मांगे। उन्होंने जब उसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट कर हंगामा करना शुरू कर दिया। किसी तरह भाग कर उन्होंने अपनी जान बचाई।

पीड़ित के ही एक अन्य साथी खालिद जमाल ने बताया कि झगड़े के बाद वह अपने दोस्त मुहम्मद नरुल को छावनी मोहल्ला उसके घर छोड़ने गए थे। इस दौरान फिर से तेजधार हथियारों से लेस लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इस संबंधी भी शिकायत उन्होंने थाना डिवीजन नंबर 4 में दी है। पुलिस ने तोसिव राजा की शिकायत पर रोहित निवासी छावनी मोहल्ला, रोहित निवासी लेली आशियाना कॉलोनी, चिड़ी और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एडीसीपी रुपिंदर कौर सरां ने बताया कि मामला उनका ध्यान में है। ये लड़ाई पार्किंग ठेकेदार के कारिंदों और आसपास के दुकानदारों के बीच हुई है। आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर दी गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...