Himachalपंजाबः इंटरनेशनल एयरपोर्ट‌ पर DRI का सर्च अभियान, 1.52 करोड़ रुपए किए...

पंजाबः इंटरनेशनल एयरपोर्ट‌ पर DRI का सर्च अभियान, 1.52 करोड़ रुपए किए जब्त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः पंजाब के अमृतसर और चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स पर डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाते हुए 1.52 करोड़ रुपए की इंटरनेशनल करेंसी को जब्त किया है। डीआरआई का कहना है कि इन दोनों ही मामलों के पकड़े जाने के बाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स से हो रही विदेशी मुद्रा की तस्करी की चेन टूटी है। यह दोनों ही सर्च 12 नवंबर को की गई और अब पकड़े गए आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 12 नवंबर को डीआरआई की विभिन्न टीमों को इनपुट के बाद अमृतसर व चंडीगढ़ के लिए रवाना किया गया था।

अमृतसर एयरपोर्ट पर दुबई जा रहे युवक-युवती को टर्मिनल के अंदर से 1.08 करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया गया। हैरानी की बात है कि दोनों यात्रियों ने सुरक्षा जांच पास कर ली थी और इमिग्रेशन भी पास कर लिया था। डीआरआई की तलाशी लेने पर 1.08 करोड़ रुपए की संयुक्त अरब अमीरात दिरहम, यूरो, ओमानी रियाल, कुवैती दिनार आदि की मिश्रित विदेशी मुद्रा उनके कब्जे से बरामद की गई। आरोपियों ने पैसों को अपने बैग में बने खूफिया पॉकेट्स में छिपा रखा था। डीआरआई की टीम द्वारा चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी एक और ऑपरेशन चलाया गया।

इस कार्रवाई में भी दुबई जाने वाले एक यात्री को डिटेन किया गया। उस यात्री से डीआरआई ने 44 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा जब्त करने में सफलता हासिल की। डीआरआई ने अमृतसर में पकड़े जा चुके दोनों ही आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जिन्हें अब 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। डीआरआई को पता चला है कि पंजाब में विदेशी करंसी की बड़े स्तर पर तस्करी चल रही है। जिसके तार अमृतसर, जालंधर और लुधियाना जैसे बड़े शेहरों से जुड़े हैं। डीआरआई की टीमें कभी भी इन तीनों शहरों में पहुंच रेड करके तस्करी से जुड़े और भी आरोपियों को पकड़ सकती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...