Mohaliपंजाबः इस मामले में DSP गिरफ्तार

पंजाबः इस मामले में DSP गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः सब-डिवीजन के डीएसपी सुरेंद्रपाल बंसल को देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें कैंट थाने में रखा गया है। मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। यह गिरफ्तारी 5 लाख रिश्वतकांड और पद के दुरुपयोग से जुड़ी हुई है। डीएसपी सुरेंद्रपाल बंसल के रिश्वतखोरी की शिकायतों के बाद मामले की जांच विभाग के एसपी-D रणधीर कुमार द्वारा की गई थी। जिसमें सामने आया कि पूर्व सरपंच गुरमेज सिंह से गूगल पे के माध्यम से बंसल ने अपने अकाउंट में लगभग 5 लाख रुपए लिए थे।

इसके अलावा आरोप है कि एक गंभीर मुकदमे में वांछित गुरमेज सिंह को बंसल ने अपनी जांच में बेकसूर ठहराया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, स्थानीय सत्ताधारी दल के एक बड़े नेता का हाथ होने के चलते पुलिस के आला अधिकारी बिना ठोस सबूतों के बंसल को पकड़ने में डर रहे थे। जैसे ही ठोस साक्ष्य एकत्र हुए तो 6 दिसंबर 2023 को आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत जांच अधिकारी SP-D रणधीर कुमार की शिकायत पर फिरोजपुर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज हुआ।

​​​​​​​नियमों के तहत बंसल को गिरफ्तारी से पहले अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस भी दिया गया था। इसी बीच पुलिस द्वारा अदालत से मंजूरी लेकर फिरोजपुर व लुधियाना स्थित बंसल के ठिकानों पर सर्च भी किया गया। इससे पहले बंसल ने अपनी ही अधीन एक इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिस कर्मचारियों पर गैंगस्टरों व नशा तस्करों से संबंध होने के आरोप लगाए थे। अभी उस मामले की जांच पेंडिंग है। उससे पहले बंसल रिश्वतकांड केस में फंस गए।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...