PunjabPunjab : घरेलू विवाद के चलते व्यक्ति ने खुद को लगाई आग,...

Punjab : घरेलू विवाद के चलते व्यक्ति ने खुद को लगाई आग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसर – नवांकोट इलाके में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते खुद को आग लगा ली। पीड़ित की पहचान अजय कुमार पुत्र ओम प्रकाश के तौर पर हुई है। इस बारे में जानकारी देते हुए पीड़ित की पत्नी ने बताया कि वे पिछले 20-22 सालों से नवांकोट इलाके में रह रहे है। लेकिन कुछ दिन पहले उसके घर पर उनकी ननद आई है। उन्होंने बताया कि जब से उसकी ननद आई है, तब से घर में घरेलू कलह हो रही है और आए दिन झगड़ा होता रहता है। आज सुबह भी मेरी ननद मेरे पति से झगड़ा करने लगी। जिस कारण मेरे पति ने खुद को आग लगा ली। पीड़ित की पत्नी ने न्याय की मांग की है।

मोहल्ला निवासियों ने बताया कि यह परिवार पिछले 20-22 साल से नवांकोट इलाके में रह रहा है और इनका भाई-बहन का झगड़ा है। जिसके चलते अजय कुमार ने खुद को आग लगा ली। मोहल्ला निवासियों ने कहा कि वह पहले भी कई बार भाई-बहनों के विवाद का फैसला करवा चुके है। आज फिर इन दोनों भाई-बहन का आपस में झगड़ा हुआ।

इस पूरे मामले में आग में झुलसे अजय की बहन से बात की तो उसने बताया कि वह बेंगलुरु की रहने वाली है और मेरा भाई अपनी मां के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करता है। इसलिए वह नवांकोट स्थित अपने घर आ गई और इस बारे में अपने भाई से बात की। जिसके बाद उसका भाई उससे झगड़ा करने लगा और फिर उसने खुद को आग लगा ली। अजय की बहन ने कहा कि इसमें मेरी कोई गलती नहीं है। मैं केवल अपने भाई से यह विनती करने आई थी कि वह मेरी मां की अच्छी देखभाल करे।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ देर पहले उन्हें सूचना मिली थी कि अजय कुमार नाम के व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली है। फिलहाल उसे अमृतसर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसके बाद उसकी हालत को नाजुक देखते हुए गुरु नानक देव अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने कहा कि घायल व्यक्ति की मेडिकल रिपोर्ट आने और पीड़ित के बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...