Mogaपंजाबः शक के चलते मोहल्ला निवासियों ने युवक की कर दी जमकर...

पंजाबः शक के चलते मोहल्ला निवासियों ने युवक की कर दी जमकर पिटाई, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः जिले में शुक्रवार की देर रात पहाड़ा सिंह चौक में युवक की मोहल्ला निवासियों द्वारा पिटाई करने का मामला सामने आया है। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना का पता चलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल युवक सतनाम सिंह जिसकी उम्र करीब 21 साल की बताई जा रही है। उसके सिर पर गहरी चोट आई है। इस दौरान डॉक्टरों द्वारा उसकी एमआरआई करवाई जा रही है। 

वहीं इस घटना को लेकर यह भी अफवाह फैली थी कि इलाके में गोली चली है, लेकिन पुलिस और सरकारी हस्पताल के डाक्टर ने इसकी कोई पुष्टि नहीं की है।दूसरी ओर घटना में घायल सतनाम सिंह के पिता के मुताबिक उसको कुछ भी मालूम नहीं कि उसके चोट कैसे लगी है। उन्होंने कहा कि वह मंडी में काम कर रहे थे इस दौरान उन्हें बेटे के घायल होने की सूचना मिली तो वह उसे देखने के लिए अस्पताल चले आए। 

वहीं सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि उनके पास पुलिस सतनाम सिंह को युवक को घायल अवस्था में लेकर आई है। उन्होंने कहा कि उसके सिर और पैरों पर चोट लगी है। इस दौरान गोली चलने की कोई बात सामने नहीं आई है। डॉक्टर ने कहा कि वह इसका इलाज कर रहे है और इसकी एमआरआई करवा रहे है। इसके बाद पता चलेगा कि सिर पर कितनी चोट लगी है। उन्होंने कहा कि सतनाम सिंह की हालत ठीक है।

दूसरी ओर इस मामले को लेकर जब सतनाम सिंह से बता की गई तो वह कुछ भी सही ढंग से नहीं बता पाया। थाना सिटी 2 के मुखी इकबाल हुसैन ने बताया कि मोहल्ले वालों के साथ उसका झगड़ा हुआ है। इस दौरान मोहल्ला निवासियों को शक हो गया था कि यह नशा लेने या देने आया है। जिसके कारण उन्होंने इसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे है। पीड़ित के बयानों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...