पंजाब : सीआईटी बलविंदर सिंह शम्मी के प्रयासों से विदेशी महिला यात्री का गुम हुआ सामान मिला वापिस

अमृतसर : 2 दिन पूर्व, गाड़ी संख्या 14631 (चंडीगढ़ से अमृतसर ) में कोच संख्या S2 में एक महिला यात्री चंडीगढ़ से अमृतसर तक की यात्रा कर रही थी। जब यात्री गाड़ी से अमृतसर रेलवे स्टेशन उतरी तो उन्होंने पाया की उनका सामान ट्रेन में छूट गया है, जिसके बाद वह पूरी तरह से हताश हो गई और प्लेटफार्म पर ही रोने लगी। यात्री से पूरी घटना जानने के बाद सीआईटी बलविंदर सिंह शम्मी ने तुरंत अन्य स्टाफ की सहायता से सामान की तलाश शुरू की और यात्री का खोया हुआ सामान का पता लगा लिया और जांच के बाद अगले दिन यात्री को लौटा दिया। 

महिला ने बताया की वह जर्मनी की रहने वाली है और उनके बैग में गोप्रो कैमरा, पावर बैंक, नकदी जर्मन बैंक पास बुक और आईडी कार्ड सहित जरूरी दस्तावेज़ थे, जिन्हे वापिस पा कर यात्री ने रेलवे द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए उनका सामान वापिस मिलने पर भारतीय रेलवे और बलविंदर सिंह शम्मी व अन्य रेलवे स्टाफ का धन्यवाद किया। 

महिला यात्री ने समस्त टिकट चैकिंग स्टाफ और भारतीय रेलवे का आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शुभम कुमार ने बलविंदर सिंह शम्मी (पूर्व अंतरराष्ट्रीय भारतीय हॉकी खिलाड़ी) को इस सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित करने की घोषणा की है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...