Himachalपंजाबः शिक्षा विभाग ने मासूम बच्चे की पिटाई करने वाले मास्टर को...

पंजाबः शिक्षा विभाग ने मासूम बच्चे की पिटाई करने वाले मास्टर को किया सस्पेंड

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अबोहरः पंजाब के अबोहर के ढाणी जीता सिंह के सरकारी प्राइमरी स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था। जिसमें स्कूल मास्टर द्वारा बच्चे की मारपीट की गई। वायरल वीडियो के अनुसार मास्टर द्वारा बच्चे पर डंडे से काफी अत्याचार किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया। वहीं डीसी ने वायरल वीडियो के बाद कहा कि  मास्टर के खिलाफ अनुशासनीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस मामले को लेकर अब शिक्षा विभाग ने भी एक्शन लेते हुए मास्टर को सस्पेंड कर दिया है।

दरअअसल, मास्टर द्वारा क्लास रूम में बच्चों को बेरहमी से पीटा गया। बच्चा जोर-जोर से चिल्ला रहा था लेकिन मास्टर ने उस पर अपना कहर बरपाना बंद नहीं किया। उक्त मामले में किसी ने शख्स ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया वायरल कर दिया जिसके बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया। विभाग ने कहा कि किसी भी बच्चे पर ऐसा अत्याचार करना गैर-कानूनी है जिसके चलते उक्त मास्टर पार बड़ी कार्रवाई की गई है।

वहीं दूसरी ओर बच्चे के पिता कृष्ण सिंह ने कहा- इसमें अध्यापक का कोई कसूर नहीं है। पिता ने कहा कि उसका बेटा बहुत शरारती है और गलत शब्दावली का इस्तेमाल करता था। इसलिए मास्टर को उसके साथ सख्ती से पेश आने के लिए कहा था। जबकि विभाग ने कहा कि मासूम बच्चों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए। ऐसा व्यवहार बच्चों के मन पर गलत असर डाल सकता है। फिलहाल मास्टर के खिलाफ आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिस शख्स ने वीडियो वायरल किया है उसे लेकर भी जांच जारी है। उधर, संबंधित स्कूल के बीपीओ भाला राम ने कहा कि वीडियो की जांच पड़ताल के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...