अमृतसर : अजनाला में बने नए तहसील परिसर में प्रशासन द्वारा चैंबर के लिए जगह न दिए जाने के विरोध में तहसील में काम बंद किया गया है। वसीका नवीस, अष्टाम और टाइपिस्टों ने अपना काम पूरी तरह से बंद करके एसडीएम अजनाला के कार्यालय के सामने धरना दिया। एसडीएम ने कहा कि इन्हें जल्द ही चैंबर आवंटित कर दिए जाएंगे। वसीका नवीस बलजिंदर सिंह माहल ने बताया कि हमें जो दुकानें अलॉट हुई थी, वह बहुत पुरानी थी। बारिश के कराण कुछ दुकानें गिर गई है और बाकि दुकानों की हालत भी खस्ता बनी है।
बलजिंदर सिंह ने बताया कि 1 अगस्त से धरना लगाया हुआ है। उन्होंने कहा कि धरने के वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वसीका नवीस यूनियन अजनाला के अध्यक्ष अजायब सिंह भुल्लर ने बताया कि पुरानी तहसील परिसर में बने उनके सभी कार्यालयों की हालत बहुत जर्जर है। बारिश के दौरान तीन चैंबर गिर गए थे, जिसमें काफी माली नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नही हुआ। नई तहसील परिसर में जब से काम शुरू हुआ है। तब से चैंबर बनाने के लिए जगह आवंटित करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन अब भी प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उन्हें चैंबर आवंटित नहीं किया जा रहा है। जिसके बाद मजबूरन अपना काम बंद करके संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कई वर्षों से वो जर्जर दुकानों में काम कर रहे हैं और माली नुकसान होता है। सरकार से मांग की जाती है, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया जाता है। इस दौरान पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस मौके पर एसडीएम अरविंदरपाल सिंह ने कहा कि इन्हें चैंबर आवंटित करने के कारणों की प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही चैंबर आवंटित कर दिए जाएंगे।
Punjab : कर्मचारियों ने SDM Office के बाहर लगाया धरना, देखें Video
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.