Fazilkaपंजाबः हैड मास्टर के साथ मारपीट मामले में ETT टीचर सस्पेंड 

पंजाबः हैड मास्टर के साथ मारपीट मामले में ETT टीचर सस्पेंड 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

श्री मुक्तसर साहिब : दशमेश नगर स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल के हैड मास्टर चमन लाल पर ऑनड्यूटी स्कूल में ही मारपीट करने का मामला सामने आया है। दरअसल उक्त स्कूल के हैड मास्टर की बुरी तरह से पिटाई कर हमलावर मौके से भाग निकले। घायलावस्था में हैड मास्टर चमन लाल सिविल अस्पताल में भर्ती हैं जहां उन्होंने स्कूल की ही एक महिला टीचर पर उस पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। चमन लाल ने बताया कि वह सरकारी प्राइमरी स्कूल दशमेश नगर में बतौर हैड मास्टर सेवाएं निभा रहा है। स्कूल में 12 अध्यापकों का स्टाफ उनके अधीन काम कर रहा है। विभाग की तरफ से जारी प्रत्येक नियम को स्कूल में लागू करना बतौर हैड मास्टर उनका कर्तव्य बनता है।

इसके चलते स्कूल की एक महिला टीचर उसके साथ रंजिश रखती है। गत शनिवार को स्कूल छुट्टी के बाद दोपहर 3 बजे जब वह घर जाने लगा तो उक्त महिला टीचर ने अपने भाई और बेटे को स्कूल में बुला लिया और उन्होंने आते ही उसके साथ गाली-गलौच व हाथापाई शुरु कर दी। यह सारी घटना स्कूल में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों में कैद हो गई है। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आकर उसकी जान बचाई। इस संबंधी थाना सिटी पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी गई है। इस मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। शिक्षा विभाग द्वारा उसे महिला अध्यापक को सस्पैंड कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस कार्रवाई अभी जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...