Baddiपंजाबः डिस्टलरी फैक्ट्री पर एक्साइज कमिश्नर की रेड, 3 गिरफ्तार

पंजाबः डिस्टलरी फैक्ट्री पर एक्साइज कमिश्नर की रेड, 3 गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हुआ चौकाने वाला खुलासा

अमृतसरः जिले में खासा डिस्टलरी फैक्ट्री पर एक्साइज कमिश्नर वरुण रूजम ने टीम के साथ रेड की। मिली जानकारी के मुताबिक इस फैक्ट्री की आड़ लेकर यहां के कर्मचारियों ने ही गैंग बनाकर शराब की कालाबाजारी शुरू कर दी है। यह गैंग डिस्टलरी के अंदर से शराब चुराता और उसे महंगी बोतलों में भर कर प्रदेश में बढ़ रही शराब की मांग को पूरा कर रहा था। पकड़े गए गैंग के तीन सदस्यों में खासा फैक्ट्री का सिक्योरिटी गार्ड जसपाल सिंह के अलावा सुल्तानविंड रोड निवासी राजबीर सिंह और यूपी निवासी शिवम राठौर को हिरासत में लिया है।

पुलिस व एक्साइज विभाग ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात लोगों पर भी मामला दर्ज कर, कार्रवाई को आगे बढ़ाया है। थाना घरिंडा में दर्ज एफआईआर के अनुसार, फैक्ट्री के सुरक्षा गार्ड ने अन्य लोगों के साथ मिलकर फैक्ट्री से शराब चुराई और उसे अलग-अलग कंटेनर में बोतलबंद कर दिया। एक्साइज विभाग व पुलिस को जॉइंट कार्रवाई करते हुए विदेशी व महंगी शराब की 132 बोतलें मिली हैं। जिनमें बैच नंबर और तारीख थी ही नहीं। पंजाब में शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। फेस्टिवल सीजन भी शुरू होने वाला है। ऐसे में विदेशी शराब की मांग भी बढ़ने लगी है। इस गैंग ने इसी का फायदा उठा कालाबाजारी का काम शुरू कर दिया। गैंग ने खासा फैक्ट्री के सुरक्षाकर्मी के साथ मिलकर बोतलों में भरने के लिए तैयार सस्ती लोकल शराब को चुरा लिया।

जिसके बाद विदेशी महंगी शराब की बोतलों का इंतजाम किया और इस शराब को उनमें भर दिया, लेकिन इन बोतलों पर ना तो तारीख थी और ना ही बैच नंबर। जिसके चलते यह गैंग पकड़ा गया। अभी सीनियर अधिकारी इस कार्रवाई के बारे में चुप हैं और गुप-चुप तरीके से FIR भी दर्ज कर दी गई है। एक्साइज विभाग के अधिकारियों ने नाम ना बताने की शर्त पर बताया कि इस मामले में कई और नाम भी जुड़ने वाले हैं। इतना ही नहीं, इससे पहले भी कई पेटी शराब स्मगल हो चुकी हैं। जिसकी रिकवरी अब एक्साइज विभाग करेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...