Baddiपंजाबः 45 लाख की हवाला राशि के साथ मशहूर करियाना कारोबारी गिरफ्तार,...

पंजाबः 45 लाख की हवाला राशि के साथ मशहूर करियाना कारोबारी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः देहात पुलिस के एसएसपी सतिंदर सिंह ने जिला अमृतसर देहात में नशे को खत्म करने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के निर्देश जारी किए हैं। इसी के तहत आज पुलिस पुरानी और मशहूर करियाना की मार्केट मजीठ मंडी के कारोबारी को हवाला की राशि के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी किरयाना की काम की आड़ में नशा तस्करों से पैसे लेकर बाहर भेजता था। थाना घृण्डा की पुलिस ने उसे 45 लाख हवाला राशि के साथ पकड़ा है। जानकारी देते हुए एसपी डी हरिंदर सिंह ने बताया कि 24फरवरी को पुलिस की ओर से गुप्त सूचना के आधार पर एक नशा तस्कर को पकड़ा गया था।

जो कि गांव रोड़ा वाला निवासी है। उससे पुलिस ने 500 ग्राम हेरोइन और एक बाइक बरामद की थी। उसके फारवर्ड और बैकवर्ड लिंक को चेक करके पता चला की उसे गांव चीचा निवासी गुरजीत सिंह उर्फ गोपी ने हेरोइन सप्लाई की थी। पुलिस ने पहले 500 ग्राम हेरोइन के साथ गोपी को गिरफ्तार किया। गोपी से 50,000 रुपए ड्रग मनी भी बरामद की गई। इसके भी लिंक चेक किए हुए और सख्ती से पूछताछ की गई। आरोपी से एक टोकन भी मिला था। जिसे चेक करने पर गोपी ने बताया कि वो नशा तस्करी से मिलने वाले पैसे नमक मंडी निवासी रमन कुमार पुत्र रमेश कुमार नामक हवाला ऑपरेटर को देता है।

जो कि उनसे पैसे लेकर बाहर भेजता है। पुलिस की ओर से तुरंत कार्रवाई करते हुए रमन कुमार को अरेस्ट किया गया। उसके पास से 45,37,920 लाख रुपए की ड्रग मनी और एक एक्टिवा बरामद हुई। रमन कुमार शहर के पुराने इलाके नमक मंडी का निवासी है और किरयाना की होलसेल मार्केट मजीठ मंडी में उसकी दुकान है। इसी दुकान की आड़ में रमन कुमार नशा तस्करी का काम करता था। फिलहाल थाना घृण्डा की पुलिस की ओर से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके बैकवर्ड और फॉरवर्ड को अच्छी तरह से खंगाला जा रहा है ताकि नशे के अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...