Baddiपंजाबः किसानों ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करने का किया ऐलान, देखें...

पंजाबः किसानों ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करने का किया ऐलान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः किसानों ने अब विधानसभा के बाहर काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। यह ऐलान किसान नेता बलदेव सिंह ने किया है। दरअसल, ब्यास नदी का प्रवाह बदलने वाले डेरा मुखी गुरिंदर सिंह ढिल्लो के खिलाफ बलदेव सिंह ने एक बार फिर से बड़ा मोर्चा खोलने का ऐलान किया हैं। उन्होंने कहा कि बार-बार शिकायक करने के बावजूद ढिल्लो के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिसके चलते अब वे विधानसभा सत्र के दौरान काले कपड़े पहनकर पंजाब सरकार के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे। बलदेव सिंह सरसा ने कहा कि उन्होंने काफी समय से माननीय अदालत का सहारा लेकर ब्यास के मुखी के खिलाफ उनका अभियान शुरू किया है और जब तक ब्यास नदी पर उनका जबरन कब्जा रहेगा तब तक हम ब्यास के मुखी के खिलाफ मोर्चा नहीं छोड़ेंगे। 

ब्यास नदी पर कब्जे को लेकर अब किसान नेता बलदेव सिंह सारसा ने कहा कि प्रशासन व पुलिस प्रशासन को बार-बार पत्र लिखने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उनका आरोप है कि इस मामले में सबसे बड़ा कारण यह है कि गुरिंदर सिंह ढिल्लो राजनीतिक शह हैं। उन्होंने कहा कि डेरा मुखिया द्वारा पंजाब के लोगों के साथ धक्का दिया जा रहा है और उसी तरह का धक्का आम लोगों को गुरमीत राम रहीम द्वारा किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि हमने पंजाब सरकार को कई बार पत्र लिखा है और उन पत्रों का हमें कोई जवाब नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो हम विधानसभा के बाहर काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। किसान नेता ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो हम किसानों के साथ मिलकर गुरिंदर सिंह ढिल्लो के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। 

यहां उल्लेखनीय है कि ब्यास नदी के प्रवाह को ब्यास नदी के प्रधान गुरिंदर सिंह ढिलो द्वारा बदलने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके संबंध में बलदेव सिंह सरसा ने कुछ दिन पहले ब्यास दरवाजा का दौरा कर उसका निरीक्षण किया था। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों को भी सूचित किया गया था। उनका आरोप है कि लेकिन आज एक बार फिर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा गुरिंदर सिंह ढिल्लो के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद किसानों द्वारा विधानसभा के बाहर काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन करने की बात सामने आ रही है, अब देखना होगा कि सरसा के आह्वान पर या राजनीतिक दबाव में कितने किसान विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हैं।

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...