Punjab News: राज्यभर में किसानों ने रेलवे ट्रैक किया जाम, देखें वीडियो

अमृतसर/लुधियाना/मोगा/गुरदासपुर  : पूरे पंजाब में किसानों द्वारा एक बार फिर से ट्रेन रोको आंदोलन किया गया। हालांकि इस ट्रेन रोको का ऐलान किसानों ने सिर्फ दो घंटे के लिए किया है, जिसमें आम लोग काफी परेशान हो रहे हैं और छह ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं ट्रेनें देरी से चल रही है।  इसी तरह अमृतसर में किसानों की लगातार चलती आ रही मांगों को लेकर किसान आज दो घंटे के लिए रेलवे ट्रैक पर बैठ गए हैं।

अमृतसर के देवीदासपुरा, मांनावाल ट्रैक पर पूरे 12 बजे से किसानों ने डेरा जमा लिया है। किसान संघर्ष मजदूर कमेटी के नेता सरवन सिंह की अगुवाई में हजारों किसान देवीदासपुरा रेलवे ट्रैक पर जाम लगाकर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कंगना रनोट बयानबाजी कर रहे और लगातार किसानों के खिलाफ बोल रही हैं तो उनकी बयानबाजी पर रोक लगनी चाहिए और उनका डोप टेस्ट भी जरुर होना चाहिए।

लोगों का कहना है कि उन्हें नहीं पता था कि किसान आज ट्रेनें रोकेंगे। जिससे उन्हें परेशानी हो रही है, उनका यह भी कहना है कि किसानों को अपनी मांगें लेकर सरकार के पास जाना चाहिए न कि आम लोगों को परेशान करना चाहिए। इसी तरह लुधियाना में किसानों ने रेलवे ट्रैक जाम किया। साहनेवाल रेलवे स्टेशन पर बैठे किसान मजदूर यूनियन के नेता केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है।

केंद्र सरकार द्वारा अभी तक एमएसपी भी लागू नहीं की गई और वही किसानों की ओर भी बहुत मांगे है ओर उन मांगों को पूरा करवाने के लिए किसान अभी भी बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे है। लेकिन किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही। इसके विरोध में आज पंजाब भर में तीन घंटो के लिए रेल चक्का जाम किया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत मोगा में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी और किसान यूनियन सिद्धपुर के इलावा और भी किसान यूनियन के नेताओं द्वारा रेल चक्का जाम किया गया।

गुरदासपुर में लखीमपुर खीरी के आरोपियों को सजा दिलाने, मंडियों में बासमती और धान की बेकद्री होने और एमएसपी लागू करने आदि मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक और किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने संयुक्त तौर पर गुरदासपुर के रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर धरना दिया गया। 2 घंटे चले धरने के दौरान किसानों ने केंद्र सकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...