Himachalपंजाबः किसानों ने रोड जामकर किया प्रदर्शन, यात्री हुए परेशान

पंजाबः किसानों ने रोड जामकर किया प्रदर्शन, यात्री हुए परेशान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः लुधियाना में भू-माफिया से परेशान होकर आत्महत्या करने वाले किसान और बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के लिए रविवार को क्रांतिकारी किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की अगुआई में टी-प्वांइट ममदोट फिरोजपुर फाजिल्का रोड पर 12 बजे जाम लगा प्रदर्शन किया गया। जाम के कारण यातायात पूरी तरह से ठप रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। फिरोजपुर व नजदीक के गांवों में यात्री पैदल व आटो से अपने गंतव्य तक पहुंचे। क्रांतिकारी किसान यूनियन के नेता गुरमीत सिंह घोड़े चक्क, गुरसेवक सिंह धालीवाल और जसपाल सिंह माडीवाडा ने बताया कि भू-माफिया की ठगी से परेशान होकर आत्महत्या करने वाले लुधियाना के किसान सुखविंदर सिंह के परिवार को न्याय दिलाने और बीते दिनों बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवजे व कई अन्य मांगो को लेकर रविवार को फिरोजपुर फाजिल्का रोड पर टी प्वांइट ममदाेट के पास सैंकड़ों की संख्या में किसानों द्वारा ट्रेक्टर ट्रालियां सड़क पर लगा जाम लगा कर रोष प्रदर्शन किया गया।

किसान नेताओं ने कहा कि सरकार व पुलिस प्रशासन की नाकामी के चलते लुधियाना के किसान ने आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि भू-माफिया द्वारा अपने रसूख के चलते धोखे से उस किसान की जमीन हड़प ली। जिसके लिए उसने पुलिस स्टेशन व उच्चाधिकारियों के पास शिकायत भी की। लेकिन किसी ने उसकी नही सुनी तो अंत में उस किसान ने दुखी होकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि एंबूलेंस व बीमार व्यक्तियों की गाड़ियों के लिए रास्ता दिया जा रहा है। इस परेशानी के लिए सरकार जिम्मेवार है। यूनियन के नेता गुरसेवक सिंह ने कहा कि बीते दिनों बाढ़ से सरहदी गावों की हजारों एकड़ फसल खराब हो गई। लेकिन अभी तक किसी को मुआवजा नही मिला।

जबकि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चुनावों से पहले रैलियों में कहा था कि अगर कभी कुदरत की मार पड़ती है तो तुंरत किसानों के खाते में 10 हजार रुपए डाल दिए जाएंगे ओर गिरदावरिया बाद में होंगी। उन्होंने कहा कि आज किसानों को मुआवजे के नाम पर 6 हजार 800 रुपए देकर उसके साथ मजाक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इतने रुपयों में तो घर का राशन नही आता और भगवंत मान सरकार किसानों को उनकी फसल का मुआवजा दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकारों को हर बार किसान ही शोषण के लिए मिलता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...