Breaking NewsJalandhar में किसानों ने हाईवे पर लगाया धरना, Ludhiana में मॉल करवाए...

Jalandhar में किसानों ने हाईवे पर लगाया धरना, Ludhiana में मॉल करवाए बंद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
Highlights:
  1. जालंधर और लुधियाना में किसानों ने विरोध प्रदर्शन कर हाईवे और मॉल्स को बंद करवाया।
  2. धान की खरीद में हो रही देरी और पीआर 126 की खरीद से इंकार के कारण किसानों की समस्याएं बढ़ीं।
  3. किसान नेताओं ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे किसानों के मुद्दों को नजरअंदाज कर रही है
जालंधर, 25 अक्टूबर, 2024: पंजाब में आज किसानों द्वारा धरने लगाए जा रहे है। जालंधर में किसानों ने हाईवे पर धरना लगाकर बंद कर दिया है, वहीं लुधियाना के किसानों द्वारा मॉल बंद करवाए गए। दरअसल, एसकेएम द्वारा आज सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नेशनल हाईवे जाम करने का फैसला किया है, वहीं दूसरी ओर भारतीय किसान यूनियन उगराहां ने आज कॉरपोरेट्स द्वारा चलाए जा रहे माल को बंद करने का फैसला लिया है। जिसको लेकर फिरोजपुर रोड स्थित एमबीडी मॉल के बाहर किसान यूनियन की ओर से धरना दिया जा रहा है। किसानों ने कहाकि यह मॉल आज सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगा। किसान नेता का कहना हैकि मंडियों में धान की खरीद ना होने से हमारे किसानों की हालत खराब हो रही है, उन्होंने कहा कि इस बार हमारी दिवाली भी काली हो रही है, जबकि दशहर किसानों का पहले ही काला रहा। उन्होंने कहा कि जब तक धान की खरीदारी नहीं होगी, तब तक बाजार में पैसा नहीं घूमेंगा। किसान नेता ने कहा कि शैलर मालिक पीआर 126 लेने से इंकार कर रहे हैं। सभी वर्ग हड़ताल पर हैं, वहीं आढ़ती भी धरने पर है और शैलर मालिक भी धरना दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भी दोहरी राजनीति करती है। वहीं, कैप्टन अमरेंद्र सिंह जब खन्ना मंडी पहुंचे तो उन्होंने अपने बेबाक शब्दों में आलोचना की उन्होंने फार्म हाउस नहीं छोड़ा और आज उन्हें किसानों की याद आई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...