Baddiपंजाबः किसानों ने धरना लगाकर इस टोल को करवाया फ्री 

पंजाबः किसानों ने धरना लगाकर इस टोल को करवाया फ्री 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः किसानों ने लाडोवाल टोल प्लाजा पर धरना शुरू कर दिया है। दरअसल किसानों ने राहो रोड की खस्ता हालत को लेकर यह धरना लगाया है। इस दौरान किसानों ने वाहनों के लिए टोल फ्री करा दिया है। यह प्रदर्शन भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी और राहो रोड संघर्ष यूनियन की तरफ से किया जा रहा है। किसानों के हाईवे पर होने की वजह से वाहन चालकों को भी गुजरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों के धरना के चलते बड़ी संख्या में पुलिसबल भी टोल प्लाजा पर मौजूद है। प्रधान दिलबाग सिंह ने कहा कि राहो रोड संघर्ष कमेटी भी उनके साथ है। राहो रोड की हालत दयनीय है। उनका कहना है कि अगर वह रोड बन गया तो टोल की इनकम बंद हो जाएगी। जितनी पंचायत राहो रोड के साथ लगती है वह सभी यहां मौजूद है। फिलहाल अनिश्चितकाल के लिए टोल बंद कर दिया गया है। उनका आरोप है कि सरकार किसानों की मांगों को पूरा नहीं कर रही। 

2016 से राहो रोड नहीं बन रहा। खराब हालत की वजह से आए दिन सड़क हादसों में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। कई बार इसको लेकर प्रशासन को मांग पत्र दिए जा चुके है, लेकिन आज तक इसकी सुध किसी ने नहीं ली। आज साहनेवाल और कपूरथला के लोग भी इस धरने में शामिल है। सरकार के साथ किसानों का विवाद है, जब तक मांग पूरी नहीं होती टोल फ्री ही रखा जाएगा। दिलबाग ने आरोप लगाया कि टोल अधिकारी सरकार को पैसे देकर इस सड़क को बनने नहीं देते। भाजपा की तरह ही आप सरकार पंजाब में जुमलाबाजी कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...