Himachalपंजाब : इस रेलवे ट्रैक पर किसानों ने अनिश्चितका के लिए लगाया...

पंजाब : इस रेलवे ट्रैक पर किसानों ने अनिश्चितका के लिए लगाया धरना, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुर : किसानों ने फिर से रेल रोको आंदोलन शुरू कर दिया है। इसमें भारत माला प्रोजेक्ट के तहत निलकने वाले हाईवे के लिए किसानों की अधिग्रहण की जमीनों के वाजिब मुआवजे न मिलने के कारण, गन्ने के बकाया का भुगतान न मिलने के कारण, शहीदों के परिवारों को मुआवजे और नौकरियों सहित अन्य अहम मुद्दों को लेकर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब द्वारा लगातार संघर्ष किया जा रहा है। इसे लेकर पंजाब सरकार द्वारा दिए गए आश्वासन पर गत तीन महिने पहले बटाला और गुरदासपुर में किए रेल रोको आंदोलन को जत्थेबंदी द्वारा खत्म किया गया था, लेकिन सरकार द्वारा मांगों को पूरा न करने पर अब फिर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब द्वारा आज अमृतसर-पठानकोट रेल मार्ग पर बटाला में अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन शुरु किया गया है।

इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे किसान नेताओं ने बताया कि पिछले तीन महीने किसानों की मांगों को लेकर बटाला और गुरदासपुर में रेलवे ट्रेक रोका गया था। उसमें जो तीन नेशनल हाईवे बनने जा रहे हैं, उनमें जो कसानों की जमीनें एक्वायर की जा रही है उनका मुआवजा किसानों को एक जैसा नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी भी बात करने के लिए आए थे पर मीटिंग बेनतीजा निकली। किसानों के कहा कि जब तक इन मांगों का हल नहीं निकलता तब तक रेलवे ट्रैक जाम रखा जाएगा।

दूसरी मांग है कि जिसे से संबंधित किसान जो विरोध प्रदर्शन के दौरान शहीद हुए उनके परिवारों को न तो मुआवजा और न ही सरकारी नौकरियां दी गई हैं। इसके साथ ही गन्ना की पेमेंट जो 15 दिन में दी जानी थी, वह 40 दिन बीत जाने के बाद भी किसानों को नहीं दी गई। गन्ने का जो सरकारी रेट 380 रुपए प्रति क्विंटल रखा गया है, उसमें से 330 रुपए गन्ना मिल ने देने होते हैं और बाकी 50 रुपए सरकार ने देने होते हैं, वह भी आज तक नहीं मिले। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि गन्ना की पेमेंट 380 रुपए एक बार में इकट्ठे मिलने चाहिए, इस तरह की मांगों को लेकर प्रशासन ने आश्वासन दिया था पर आश्वासन के बाद भी मांगों को पूरा न किए जाने पर अब किसानों द्वारा मजबूरन आज बटाला स्टेशन और गुरदासपुर-पठानकोट रेलवे ट्रैक जाम किया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...